• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार कुंभ मेला को केंद्र ने दिए 500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम का आभार जताया

Writer D by Writer D
24/02/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami expressed his gratitude to the PM Modi

CM Dhami expressed his gratitude to the PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में प्रधानमंत्री से कुंभ में सहायता हेतु अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार सहित विभिन्न विकास कार्यों में केंद्र का सहयोग राज्य के लिए संबल सिद्ध हुआ है। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए यह सहयोग राज्य सरकार के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।

श्री धामी (CM Dhami) ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में स्थापित होगा तथा देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए दिव्य और भव्य कुंभ मेला 2027 आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: cm dhami
Previous Post

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

Next Post

सिंगापुर के साथ यूपी की बड़ी रणनीतिक साझेदारी, इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को याद करेगा हरियाणा : नायब सैनी

10/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

10/08/2026
Bharat Tiwari Encounter
Main Slider

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, SDM समेत 11 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

10/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

10/08/2026
Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.
Main Slider

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

10/08/2026
Next Post
Major success achieved in Singapore under the leadership of CM Yogi

सिंगापुर के साथ यूपी की बड़ी रणनीतिक साझेदारी, इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू

यह भी पढ़ें

brijesh pathak

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए संवेदनशील : ब्रजेश पाठक

21/03/2021

 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : सीएम पुष्कर

27/11/2021
Kiran Chaudhary

किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, सीएम की मौजूदगी में मिला सर्टिफिकेट

27/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version