• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

Writer D by Writer D
15/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, लोक संस्कृति को सहेजने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं और हमें अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता के लिए देश-दुनिया में विशेष स्थान रखता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जल स्रोतों, नदियों और गाड़-गदेरों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रखी जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पूरे देश में वृक्षारोपण के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर वन एवं उद्यान विभाग द्वारा शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि आज वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि जनभावना से जुड़ा जनआंदोलन बन चुका है। यह अभियान नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का भी बोध कराएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

Next Post

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
CM Dhami

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

यह भी पढ़ें

line hajir

भाजपा नेता के साथ दो पुलिसकर्मियों ने किया र्दुव्यवहार, एसपी ने किया लाइन हाजिर

20/01/2021
CM Dhami

जोशीमठ की धारण क्षमता का सरकार करेगी अध्ययन: सीएम धामी

08/01/2023

बंदरों और कुत्तों का ‘गैंगवार’, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MonkeyVsDog

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version