• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Writer D by Writer D
15/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही सरकार का धर्म है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए प्रशासन स्वयं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की और 60 हजार से अधिक शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने पांच वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जनता के बीच जाकर जवाबदेही निभा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमांत गांवों को ‘देश का पहला गांव’ बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा” का संकल्प आज राज्य में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के रूप में साकार होता दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में पहली बार जी-20 बैठकों का सफल आयोजन हुआ, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की गई और शीतकालीन यात्रा की शुरुआत से पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार को नई गति मिली। उन्होंने बताया कि राज्य में ₹3.75 लाख करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें ₹1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही जीएसटी संग्रह, प्रति व्यक्ति आय, स्टार्टअप, पर्यटन और होमस्टे क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन की सकारात्मक तस्वीर सामने आ रही है और युवा अपने गांव लौटकर स्वरोजगार अपना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर देश में ऐतिहासिक पहल की है। इसके अलावा धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

चमोली जनपद के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिले में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। बदरीनाथ धाम, माणा, नीति और आसपास के क्षेत्रों में मास्टर प्लान के तहत व्यापक विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी ₹155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक हेली एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से चमोली के 76 गंभीर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाकर उनका जीवन बचाया गया है। इसके साथ ही हजारों परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चमोली जिले की 42 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है, जबकि 25 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। किसान सम्मान निधि के तहत 48 हजार से अधिक किसानों को ₹196 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। वहीं दीनदयाल होमस्टे योजना के अंतर्गत जिले में 872 नए होमस्टे स्थापित किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

बदरीनाथ मंदिर चोरी मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मंदिर चोरी प्रकरण को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

Next Post

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

murder

दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या, घर में अर्धनग्न हालत में मिले शव

31/10/2021
Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत

16/06/2023

इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 33344 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन किया आवेदन

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version