• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिवभक्तों ने किया योगी-योगी, हर हर महादेव का उद्घोष

Writer D by Writer D
14/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
CM Yogi

CM Yogi showered flowers on Kanwariyas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। दिल्ली-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार को कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) पर निकले शिवभक्तों को बेहद खास अहसास की अनुभूति हुई, क्योंकि सीएम योगी (CM Yogi) ने स्वयं उन पर पुष्प वर्षा की। सीएम योगी सीधे सहारनपुर से दिल्ली-मेरठ हाइवे पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों की तादात में उपस्थित शिवभक्तों पर दोनों हाथों से पुष्प बरसाए। सीएम के लिए यहां पर विशेष मंच बनाया गया था, जिस पर खड़े होकर उन्होंने पुष्प वर्षा की।सीएम को अपने बीच पाकर कांवड़ियों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए उन्होंने भी सीएम योगी (CM Yogi) का अभिनंदन किया। इस बीच शिवभक्तों की ओर से योगी-योगी, हर हर महादेव और जय भोले का उद्घोष भी सुनाई दिया। सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी उपस्थित रहे।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर को मेरठ के आसमान से शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने आसमान से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। मेरठ से बरनावा तक कांवड़ियों पर फूल वर्षा की गई। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) आने के बाद लगातार हर साल कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाते हैं। कुछ दिन पहले वाराणसी में भी अफसरों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की थी।

156 घंटे के लिए गोरखपुर-लखनऊ हाइवे बंद, राम की नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव का नारा

मेरठ पुलिस लाइन से कमिश्नर, डीएम समेत अन्य बड़े अधिकारियों ने हेलिकाप्टर से उड़ान भरी। हेलिकाप्टर से उड़कर पूरे जिले और जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद पुष्पवर्षा हुई। डीएम और एसएसपी ने मेरठ जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से फूल बरसा कर किया।

पुलिस लाइन, बेगमपुल, सिवाया टोल, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास पुल, जानी पुल, निवाड़ी, मोहिद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेज, सुभारती, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर होते हुए औघड़नाथ मंदिर पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इसके बाद बागपत में पुलिस लाइन से रेलवे क्रासिंग, बरनावा पुलिस चौकी, गल्हैता गांव ओर पुरामहादेव मंदिर में पुष्पवर्षा हुई।

Tags: cm yogiKanwar Yatrakanwariyasmerrut newsup news
Previous Post

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, चांद के सफर पर निकला यान

Next Post

आज़म खान को वापस मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, सरकार के यू-टर्न से राजनीतिक क्षेत्र में मची खलबली

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Azam Khan

आज़म खान को वापस मिली 'Y' श्रेणी की सुरक्षा, सरकार के यू-टर्न से राजनीतिक क्षेत्र में मची खलबली

यह भी पढ़ें

19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल Schools will open from October 19

यूपी : 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ 19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, बरतनी होगी ये सावधानी

10/10/2020
PM Modi

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी: पीएम मोदी

03/03/2025
rhea chakraborty

बॉलीवुड गैंग से कनेक्शन पर बोलीं रिया- ‘पहले आप तय कर लीजिए कि मैं एक स्टार हूं…….

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version