• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से भाजपा को जीत दिलाने का किया आह्वान

Writer D by Writer D
14/01/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी देहरादून नगर निगम चुनाव में शानदार जीत को सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर बनाने और यहां के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा की सरकार हर समय तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। यह जनता पर निर्भर है कि उन्हें मंदिरों को वक्फ बोर्ड को देने वाली कांग्रेस चाहिए या धर्म की रक्षा के लिए समर्पित भाजपा चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा यदि कांग्रेस सत्ता में आई, तो वे अगले पांच साल तक यही बहाना बनाकर देहरादून के विकास के नाम पर जनता को ठगते रहेंगे कि न उनकी राज्य में सरकार है, न ही केंद्र में।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनावों में जीत की दिशा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के वाइस चेयरमैन विश्वास डाबर, दिनेश अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनय गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, श्याम अग्रवाल, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र कांबोज, बबिता, सुमित पांडेय, अंजू पांडेय, छाया देवी, शैलेंद्र बिष्ट, रजनी रावत, हरीश कोहली, बबलू बंसल जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

Next Post

मुख्यमंत्री ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

यह भी पढ़ें

Ram

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, इस दिन होंगे रामलला के दर्शन

23/05/2023
investment

फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड से लोगों को सुरक्षित सरकारी साधनों में निवेश करने का अवसर

24/08/2020
JEE Mains Result

JEE-Mains पेपर-2 का रिजल्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के 100 परसेंटाइल

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version