• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D by Writer D
04/12/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami flagged off 10 electric buses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 10 इलेक्टिक बसों (Electric Buses) का विस्तारित मार्ग आई.एस.बी.टी. से मालदेवता और आई.एस.बी.टी. से सहसपुर रोड पर संचालन का शुभारम्भ किया। इसी के साथ कुल 30 बसों का संचालन शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर बस में सफर किया।

रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 10 इलेक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून श सोनिका को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आम जन को जानकारी हो।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अब जो 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इससे देहरादून के विभिन्न यात्रा मार्गों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों को आवागमन के लिए सहज एवं सरल सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। ग्रीन एवं क्लीन सिटी के लिए भी इन बसों के संचालन से मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण कम होगा।

मुख्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक बस देहरादून में शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के साथ यात्रा करते।

उत्तराखंड में देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के तृतीय चरण में चयनित किया गया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत कुल 27 परियोजनाएं प्रस्तावित थी। जिसमें से 06 परियोजनाओं को को पूरा किया जा चुका है। अन्य परियोजनाओं का कार्य वर्तमान समय में प्रगति पर है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका उपस्थित थे।

अब तक 30 इलेक्ट्रॉनिक बस जनता को समर्पित-

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के 04 मार्गों पर पहले से किया जा रहा है। 10 नवीन बसों को शामिल करने के साथ ही कुल 30 इलेक्ट्रिक बसें जनता को समर्पित कर दी गई हैं।

2 करोड़ 41 लाख का राजस्व:-

20 इलैक्ट्रिक बसों में अभी तक 12.47 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। इन बसों से कुल 2 करोड़ 41 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। बस की लंबाई 09 मीटर और चौड़ाई 2.5 मीटर है। सीटीवी कैमरा से युक्त बस में 25 सीट आमजन के लिए और 01 चालक के साथ दिव्यांग व्यक्तियों के व्हीलचेयर खड़ी करने के साथ हाईड्रोलिक रैंप की सुविधा है।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का नवीन विस्तारित रूट आई.एस.बी.टी. से मालदेवता और आई.एस.बीटी से सहसपुर तक। रविवार को नवीन 10 बसों में से 09 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पूर्व से संचालित रूट आई.एस.बी.टी.से रायपुर रूट को विस्तारित कर मालदेवता और आई.एस.बी.टी. से सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य 01 बस का संचालन पूर्व में संचालित आई.एस.बी.टी. से राजपुर रूट पर किया जाएगा।

इन मार्गों पर संचालित होता है बस-

1- आईएसबीटी से राजपुर

2- आई.एस.बी.टी. से रायपुर सेलाकुई

3- आई.एस.बी.टी. से सहस्त्रधारा

4- आई.एस.बी.टी.से एयरपोर्ट

ई- बस का किराया:-

इन ई बसों में सफर के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अधिकतम 35 किलोमीटर तक किराया 55 रुपये निर्धारित किया गया है। जो इस प्रकार है-

1. प्रथम 04 किलोमीटर – 10 रुपये

2. 04 किमी से 07 किमी -15 रुपये

3. 07 किमी से 10 किमी/ 20 रुपये

4. 10 किमी से 13 किमी – 25 रुपये

5. 13 किमी से 17 किमी -30 रुपये

6. 17 किमी से 21 किमी- 35 – 40 रुपये

7. 21 किमी से 25 किमी-40 रुपये

8. 25 किमी से 30 किमी – 45 रुपये

9. 30 किमी से 35 किमी-50 रुपये

10. 35 किमी से अधिक 55 रुपये

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

शुरू हुआ गीता का सामूहिक पाठ, ये जिला रचेगा नया कीर्तिमान

Next Post

बीच बाजार में महिला की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से काटे हाथ-पैर और ब्रेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Murder

बीच बाजार में महिला की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से काटे हाथ-पैर और ब्रेस्ट

यह भी पढ़ें

IED Blast

Pakistan: बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 54 हुई

01/08/2023
AK Sharma

वन नेशन वन इलेक्शन का विधान देश को समृद्ध बनाकर बनाएगा एक विकसित राष्ट्र : एके शर्मा

05/05/2025
suicide

नौकरी का झांसा देकर ठगे जाने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version