• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए rs4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Writer D by Writer D
23/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में उच्च न्यायालय में अत्याधुनिक सुविधाओं के विकास के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) बोर्डरूम की स्थापना के लिए 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य न्यायिक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाना है।

जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण और सुरक्षा चेक डैम के निर्माण के लिए 98.25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 58.95 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में बंगाल कॉलोनी स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 56.51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 33.90 लाख रुपये जारी करने को मंजूरी दी गई है।

जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल/फिताड़ी स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अवशेष स्वीकृत राशि 1.85 करोड़ रुपये के सापेक्ष 1.09 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया है।

इसके अलावा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के खर्कदेश पट्टी स्थित बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए 63.39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 38.03 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

वहीं, जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्थित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के विकास कार्यों के लिए 54.81 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 32.88 लाख रुपये जारी करने को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और आधुनिक प्रशासनिक एवं न्यायिक आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Tags: cm dhami
Previous Post

जय श्रीराम, हमारे सनातन संस्कार का संबोधन : सीएम योगी

Next Post

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Main Slider

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

27/07/2026
Next Post
Scholarship

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

यह भी पढ़ें

ranveer prasad

सभी तटबंध सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं : प्रसाद

22/06/2021
Ashish Chauhan

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Bhagat Singh Koshyari-cm dhami

CM पुष्कर ने की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट

11/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version