• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Writer D by Writer D
23/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Scholarship

Scholarship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ दिलाने की दिशा में अहम पहल करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के तहत आवेदन से लेकर सत्यापन, स्क्रूटनी और पीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खातों में छात्रवृत्ति हस्तांतरण तक प्रत्येक चरण की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। योगी सरकार का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों तक अनावश्यक विलंब के बिना छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाना है।  

5 अगस्त तक मास्टर डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा-

शासन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अपना मास्टर डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित अधिकारी विद्यालयों की मान्यता, सीटों और अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन करेंगे। अल्पसंख्यक वर्ग के निजी विद्यालयों की पोर्टल पर मार्किंग की प्रक्रिया भी निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएगी, जिससे आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

निर्धारित समय के तहत पूरी होगी प्रक्रिया-

नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन और हार्डकॉपी जमा करने की प्रक्रिया 11 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, आवेदन सत्यापन और अग्रसारण (फॉरवर्डिंग) 30 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर छात्र संख्या का सत्यापन, एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी और जिला समिति द्वारा डाटा लॉक करने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार पूरी होगी। योगी सरकार ने लक्ष्य रखा है कि पात्र विद्यार्थियों के खातों में अक्टूबर 2026 तक पीएफएमएस के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि सीधे हस्तांतरित कर दी जाए।

11 अगस्त से 21 सितंबर तक चलेगी पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया-

वहीं, नवीन श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। आवेदन जमा करने, विद्यालय और जिला स्तर पर सत्यापन तथा एनआईसी की जांच के बाद पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में जनवरी 2027 के दौरान छात्रवृत्ति की राशि सीधे भेजी जाएगी। यदि किसी आवेदन में त्रुटि या संदिग्ध जानकारी पाई जाती है तो उसके लिए अलग से संशोधन और पुनः सत्यापन की व्यवस्था भी की गई है। योगी सरकार ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया है। पीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और अनियमितताओं की संभावना कम होगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए rs4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Next Post

दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण, योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना

Writer D

Writer D

Related Posts

New identity gained from CMYUA Campaign
अमेठी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी

09/09/2026
Cashless treatment will reduce the worry of serious illness expenses
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया

09/09/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंगनवाड़ी का बदला स्वरूप, 70 हजार केंद्रों का कायाकल्प

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने: सीएम योगी

09/09/2026
Next Post
The Yogi government has formulated an action plan worth ₹9.85 crore.

दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण, योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना

यह भी पढ़ें

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

यूपी दिवस में जन जन को भागीदार बनाएगी योगी सरकार, चलाएगी ऐसा कार्यक्रम

20/01/2021
petrol

डीजल की कीमतों में आया उछाल, जानिए पेट्रोल के दाम

27/09/2021
kohli ajinkya rahane test

CRICKET : विराट कोहली की अनुपस्थिति में कौन होगा नंबर 4 का बल्लेबाज

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version