• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
03/06/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चम्पावत। विधायक के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) ने चम्पावत वासियों को 50.54 करोड़ की 42 विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस दौरान जनता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने कहा कि चम्पावत और प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी। मुख्यमंत्री  ने चम्पावत के विकास के लिए 12 घोषणाएं कीं। इससे पहले जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) का हेलीपैड चंपावत में जिलाधिकारी चंपावत नरेंद्र सिंह भण्डारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने सर्वप्रथम न्याय के देवता गोलू देवता मन्दिर में गोलज्यू महाराज के दर्शन कर जनपद और पूरे प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंच पर उड़ीसा के बालासोर में हुई हृदयविदारक भीषण रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री  ने जनपद विकास के लिए कुल 42 योजनाओं लागत 50 करोड़ 54 लाख 50 हजार (5054.50) की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनपद चम्पावत विधानसभा के लिए कुल 3 विकास योजनाओं लागत 9 करोड़ 82 लाख 89 हजार का लोकार्पण व कुल 28 विकास योजनाओं लागत 23 करोड़ 45 लाख 29 हजार (2345.29) का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा के लिए 01 विकास योजना (लागत 45 लाख) का लोकार्पण व 10 विकास योजनाओं (लागत 1681.32) का शिलान्यास किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री  ने सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर सभी स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों, अग्रणी व प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूह आदि का उत्साहवर्धन करते सराहना की। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं कृषि उत्पादों नवाचारों, उद्यमों को बढ़वा दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित कर सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

विधानसभा चम्पावत के विधायक के रूप में मुख्यमंत्री (CM Dhami)का उपलब्धि से भरा 1 वर्ष पूर्ण होने पर मन्त्रों उच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, देहरादून के प्रकाशित विकास पुस्तिका और आदर्श चम्पावत की ओर बढ़ते कदम कलेंडर और जनपद चम्पावत की विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने डब्ल्यूएफसी, उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड चम्पावत के कैम्प कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

मौलाना खालिद सैफुउल्लाह रहमानी बने AIMPLB के नए अध्यक्ष

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा,प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला सह प्रभारी गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष चम्पावत विजय वर्मा, लोहाघाट गोविंद वर्मा, टनकपुर विपिन कुमार वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल सहित प्रशासन से जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा और जिले की सम्मानित जनता आदि मौजूद रहे।

Tags: champawat newscm dhamidehradun newsUttarakhand News
Previous Post

मौलाना खालिद सैफुउल्लाह रहमानी बने AIMPLB के नए अध्यक्ष

Next Post

14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाइयों पर लगाया प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

NEET PG
Main Slider

इस दिन होगी NEET PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

06/06/2025
PM Modi inaugurated the world's highest Chenab Rail Bridge
Main Slider

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन

06/06/2025
Savin Bansal
राजनीति

ASHAs की पिंक ड्रेस ही है अब हेल्थ सिस्टम की पहचानः डीएम

06/06/2025
Repo Rate
Business

Repo Rate में बंपर कटौती, अब EMI हो जाएगी कम

06/06/2025
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan
Main Slider

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Next Post
fake medicine

14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाइयों पर लगाया प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सवा दो फ़ीसदी से अधिक लुढ़के प्रमुख सूचकांक

05/04/2021
Sarso ka saag

मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग है सर्दियों में एवरग्रीन

29/01/2025
किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version