• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Writer D by Writer D
28/04/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
land scam

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra), धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और ठेली, फड़ व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों का भी अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए। जिलाधिकारियों को नियमित रूप से इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने और जिलाधिकारियों की ओर से सही जानकारी नियमित रूप से विभिन्न माध्यमों से साझा की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली के कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज अपात्र लोगों को देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। जनपदों में जिलाधिकारियों की ओर से सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी सत्यापन के लिए लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त पाये जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नियमित फॉगिंग के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। अस्पताओं में बिजली की रोस्टिंग न करने और ग्रीष्मकाल में प्रदेश में बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति रखने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। प्रदेश में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कैंचीधाम वार्षिकोत्सव के दृष्टिगत भी सड़कों की बेहतर स्थिति के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिये हैं कि वे समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें, जिससे व्यवस्थाएं भी सही बनी रहेंगी और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि बहुद्देशीय शिविरों, तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकें नियमित की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्मार्ट मीटर की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। विद्युत बिल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि 10 करोड़ तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही मिले। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भी जिलाधिकारी नियमित संवाद बनाये रखें। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी जनपदों को टारगेट देकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन और सड़कों की स्थिति सही रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। चारधाम यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चर के स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यात्रा मार्गों पर रेट लिस्ट चेक कर ली जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवररेटिंग की शिकायत न आये।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुदंरम, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhami
Previous Post

राष्ट्रपति ने सुशील मोदी, पंकज उधास और शेखर कपूर सहित 71 को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

Next Post

नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, छत्तीसगढ़ के भविष्य सुधारने का मिशन है: CM विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

10/08/2026
Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.
Main Slider

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

10/08/2026
UP Police Constable recruitment
Main Slider

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

10/08/2026
A flood of Kanwariyas in Haridwar
उत्तराखंड

हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, 3.19 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

10/08/2026
CM Yogi led the Tiranga Yatra in Gorakhpur.
Main Slider

गोरखपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, CM योगी बोले- तिरंगा बलिदान की पहचान

10/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, छत्तीसगढ़ के भविष्य सुधारने का मिशन है: CM विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें

kidnapped

दिनदहाड़े नाबालिग का किया अपहरण, तीन घंटे बाद छोड़कर बदमाश फरार

28/02/2021
Farming

बुंलेदखंड में कम पानी में खेती और बागवानी के गुर सिखाएगा इजरायल का दल

19/08/2022
Cleanliness

स्वच्छता के सन्देश के साथ मना ‘बाल दिवस’

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version