• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल, धामी ने कहा- निकाय चुनावों में भाजपा की होगी बंपर जीत

Writer D by Writer D
04/01/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। इस मौके पर सीएम पुष्कर धामी (CM Dhami) ने दावा किया कि 3 निकाय अध्यक्ष समेत 40 सभासदों का निर्विरोध जीतना बताता है, डबल इंजन सरकार की तरह अधिकांश निकायों में भी भाजपा की सरकार आने वाली है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने चिंता जताते हुए कहा, कांग्रेस में योग्य, सभ्य और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में आज कांग्रेस नेताओं के हाथों द्वारा कमल थामने के नामों में क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह खाती का नाम भी जुड़ गया। तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा फूलमाला एवं पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएम (CM Dhami) ने कहा, विश्व के सबसे बड़े दल में आप सभी कर्मठ व्यक्ति और योग्य व्यक्तियों का स्वागत है। साथ ही विश्वास जताया कि आपकी ऊर्जा और क्षमता का लाभ हमें निकाय चुनावों में मिलेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, उनके यहां योग्य और अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। प्रदेश की जनता ने हमारे विकास के कार्यों पर मुहर लगाते हुए, 22 के विधानसभा चुनावों में दोबारा जीतने के मिथक को तोड़ा, लोकसभा में पांच कमल मोदी जी को अर्पित किए । और हाल में केदारनाथ चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से जिताकर, क्षेत्रवाद जातिवाद और विकास विरोधी राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगाया। इसी तरह निकाय चुनाव में भी हम बंपर जीत दर्ज करने वाले हैं। जिसका संकेत अभी से मिलने लगा है, जब तीन निकायों देवप्रयाग नगर पालिका एवं दिनेशपुर और नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी और 40 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा निकाय चुनावों की यह जीत निकाय क्षेत्रों में विकास के तीसरे इंजन का काम करेगी, जो राज्य को उन्नति एवं राज्यवासियों की प्रगति की रफ्तार को तेज करने में सहायक होगी।

उन्होंने (CM Dhami) पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, उनके हृदय में देवभूमि बस्ती है। यही वजह है कि बाबा केदार की प्रेरणा से उनके मुंह से उत्तराखंड का दशक लाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम सभी मिलकर तेजी से कार्य कर रहे हैं। राज्य में विकास के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है, भारत सरकार के सूचकांकों में राज्य नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी तरह नकल कानून, दंगारोधी कानून, मातृ शक्ति को नौकरियों में आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक निर्णयों के साथ हम यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य जनवरी माह में बनने जा रहे हैं। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को भी प्रदेश की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताते हुए बताया कि अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ ले चुके हैं।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा, पार्टी में अभिभावक के नाते में आप सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। आप सभी ने प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए भाजपा में आए है, यह हम सबके लिए खुशी की बात है। लगातार पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं और अब यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। इसी तरह कांग्रेस से आने वालों का क्रम जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल होने की स्थिति में भी नहीं रहेगा। उन्होंने कांग्रेस में होने वाली गुटबाजी और योग्य व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा, समानता लोकतंत्र ही नहीं समाज के लिए भी यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, गुटबाजी और अव्यवस्था का यह आलम है कि योग्य और सभ्य व्यक्तियों के लिए उनकी पार्टी मैं कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सभी नवरंगुटान को भरोसा दिलाया कि पार्टी आपके मान सम्मान प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखेगी। भाजपा में सभी लोगों का मूल्यांकन समय-समय पर होता है और धीरे-धीरे सबको मौका मिलता है।

वहीं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले मथुरा दत्त जोशी ने कहा, मैं अब तक कांग्रेस में पूरी ईमानदारी और क्षमता से कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इस सब की वहां कोई कदर नहीं है। लिहाजा मैंने आज भाजपा की सदस्यता ली है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरे मनोयोग से ताउम्र पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है उसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, वहीं भाजपा की कार्यशैली और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों से प्रेरणा पाकर आज में यहां हूं।

वहीं पिथौरागढ़ से दो बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस में शीर्ष पदों पर रहने वाले जगत सिंह खाती सिंह ने भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की कार्यशैली और भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। साथ ही कहा, आगे पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे वे अपनी यथाक्षमता पूरा करने का काम करेंगे।

हरियाणा को स्टार्टअप का अग्रणी हब बनाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सैनी

पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के अपने अनुभवों और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, जिनके साथ जिंदगी भर काम किया उन्होंने दुत्कारा और जिनकी आलोचना की उन्होंने हमें गले लगाकर सम्मान देने का काम किया है। भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मैं अब पूरी निष्ठा से सेवा दूंगा। उन्होंने अल्मोड़ा नगर निगम को लेकर भी आश्वस्त किया कि वहां भाजपा की झोली में बड़े अंतर से हम जीत लेकर आएंगे। वहीं जहां-जहां पार्टी मुझे कहेगी वहां मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

इस कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मान मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोत सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, मती कमलेश रमन, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

Next Post

प्रवासी उत्तराखंडी गांवों को संवारने के लिए आगे आए: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
CM Dhami

प्रवासी उत्तराखंडी गांवों को संवारने के लिए आगे आए: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

‘भारत के जेलों की स्थिति खराब, डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर सकता हूं’, नीरव का नया बहाना  

22/07/2021
film industry

2020 फिल्म और टीवी जगत के लिये रहा कठिन, 2500 करोड़ के नुकसान का अनुमान

01/01/2021
Mulayam Singh

गृहमंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह को अस्पताल पहुंच दी श्रद्धांजलि

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version