• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

Writer D by Writer D
01/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब ₹63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी प्रदान की है। इनमें कुंभ मेला-2027 के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यों के लिए ₹38.25 करोड़ की धनराशि भी शामिल है। इसके अलावा राज्य योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में सड़क सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

कुंभ मेला-2027 के लिए ₹38.25 करोड़

मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए ₹38.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस स्वीकृति से कुंभ मेले से संबंधित प्रस्तावित विकास एवं निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उत्तरकाशी में मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण को ₹3.44 करोड़

राज्य योजना के तहत उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव विकासखंड में जटा-पठेला-खांसी मोटर मार्ग के अवशेष भाग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए ₹3.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

ऊधमसिंह नगर में दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए ए.एन.के. इंटर कॉलेज, गूलरभोज तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य यानी गदरपुर-बलरामनगर-सैदलीगंज मार्ग के लिए ₹8.66 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

वहीं, खटीमा विधानसभा क्षेत्र में ओल्ड एनएच-125 से सुखापुल होते हुए लोहियाहेड मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ₹6.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

पिथौरागढ़ में चंडाक मार्ग का होगा चौड़ीकरण और सुधार

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चंडाक मार्ग को सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित करने तथा उसके सुधारीकरण कार्य के लिए ₹6.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे मार्ग के सुधार और यातायात सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ऊखीमठ में न्यायालय आवासों के निर्माण का प्रथम चरण

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में बाह्य न्यायालय के लिए आवासीय सुविधाओं के विकास के तहत टाइप-1 के दो, टाइप-2 के चार और टाइप-3 के दो आवासों के प्रथम चरण के कार्य के लिए ₹7.66 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री ने प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ प्रस्तावित निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Next Post

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
CM Dhami

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

DU जारी करेगा राहुल गांधी को नोटिस, बिना अनुमति कैंपस विजिट की होगी मनाही

10/05/2023
Lovlina won bronze

भारत के खाते में जुड़ा एक और पदक, लवलीना ने जीता कांस्य

04/08/2021
Mahira Khan

इस एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी, सामने आया खूबसूरत वीडियो

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version