• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस राज्य की जनता को ठगकर हरियाणा को बनाना चाहती है कंगाल: धामी

Writer D by Writer D
29/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को धारूहेड़ा, रेवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी यादव को विजयी बनाकर हरियाणा में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आग्रह किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि रेवाड़ी क्षेत्र वीरों की भूमि है। यहां से हजारों लोग देश की सीमा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव को जिताने और हरियाणा में पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा है। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। रेवाड़ी क्षेत्र में भी वंदे भारत का ट्रायल चल रहा है। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया है, प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था। हरियाणा सरकार ने खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए 1000 खेल नर्सरी की शुरुआत की है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों से हरियाणा में रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव का जिक्र उत्तराखंड के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हरियाणा राज्य में पूर्व की कांग्रेस सरकार में केवल 538 गांव में बिजली उपलब्ध थी, पर आज भाजपा सरकार 58 हजार गांव में 24 घंटे बिजली दे रही है। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडिकल कॉलेज हैं। रेवाड़ी में 1650 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण हो रहा है। हरियाणा की भूमि किसानों, जवानों, युवाओं की भूमि है। पूर्व की सरकारों ने हरियाणा की जनता के साथ हमेशा राजनीति की है। कांग्रेस के समय में 8 फसलों पर एमएसपी मिलती थी, आज 14 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। आने वाले समय में ये बढ़कर 24 फसलों में दी जायेगी। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विकास का घोषणा पत्र जारी किया है। हरियाणा में लाड़ो योजना के अंतर्गत 2100 रुपये महिलाओं को देने का प्रावधान है। आयुष्मान योजना में इलाज के खर्चे को 10 लाख तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। अव्वल बालिका योजना के तहत प्रत्येक बालिका को स्कूटी देने, किसानों को 3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के देने की घाेषणा की है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना, विनय रौहेल, राजपाल यादव, रामनिवास प्रजापति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Chandigarh Newscm dhamihatryana electionshatyana newsNational news
Previous Post

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव का जिक्र उत्तराखंड के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

Next Post

मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Kamal Nath's relative arrested for murder

कमलनाथ के रिश्तेदार की हत्या में शामिल एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

08/02/2021
life on mars

Mars : क्या मंगल गृह पर संभव हो सकेगा जीवन? क्या था हॉकिंग का प्लान?

21/12/2020

योगी 2.0 में देश के अंदर नंबर एक होगी यूपी पुलिस

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version