• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 13 ट्रैकर्स परिजनों से मिले

Writer D by Writer D
06/06/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक हादसे (Sahastratal Track Accident) में जान गंवाने वाले 9 ट्रैकर्स के शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 13 ट्रैकर्स को भी परिजनों तक पहुंचा दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खुद सहस्त्रताल ऑपरेशन (Sahastratal Operation) की मॉनिटरिंग की थी और मुसीबत में फंसे सभी ट्रैकर्स और गाइडों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया है। बर्फीले तूफान से जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के शवों को भी हेली रेस्क्यू से परिजनों तक सुपुर्द कराया है। मुख्यमंत्री ने घटना में जान गवांने वाले ट्रैकर्स के प्रति गहरा दुख जताया।

जनपद उत्तरकाशी के विषम परिस्थितियों वाले मल्ला-बेलक-कुशकल्याण-सहस्रताल ट्रैक करीब 48 किमी और 4 से 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खड़ी चढ़ाई, घने जंगल, बुग्याल और हिमालयी ग्लेशियरों से ट्रैक गुजरता है। इस ट्रैक पर कर्नाटक और अन्य राज्यों के करीब 22 ट्रैकर्स ट्रैकिंग को गए थे। ट्रैकिंग के दौरान सहस्रताल में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई थी, जबकि 13 मुसीबत में फंस गए थे। इसकी सूचना 4 जून को देर रात को जिला प्रशासन को मिली थी। प्रशासन ने तत्काल सूचना शासन को दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने बिना देरी के एसडीआरएफ, आईटीबीपी, वन विभाग और एयर फोर्स की मदद लेते हुए रेस्क्यू शुरू करने के निर्देश दिए। 5 जून को सहस्रताल क्षेत्र में खराब मौसम के बावजूद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स, गाइड और पोर्टर को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया था। इसके अलावा आज सुबह यहां 4 ट्रैकर्स के शवों को भी रेस्क्यू कर लिया। सभी ट्रैकर्स को देहरादून तक पहुंचाया गया। हादसे में जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

इधर, मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के निर्देश और मॉनिटरिंग में चल रहा रेस्क्यू कार्य गुरुवार को करीब 36 घण्टे से कम समय में पूरा हो गया है। समय पर मुसीबत में फंसे ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू करने पर मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सभी टीमों के प्रयासों की सराहना की है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि रेस्क्यू टीम ने पहले दिन ही सभी फंसे हुए ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया था। आज गुरुवार को शेष शवों को भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह पूरी टीम की दक्षता, क्षमता और तत्परता का ही परिणाम है कि विकट परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया है।

Tags: cm dhamisahastratal operationuttarakashi newsUttarakhand News
Previous Post

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

Next Post

सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल करेगी विष्णुदेव सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल करेगी विष्णुदेव सरकार

यह भी पढ़ें

murder

चौबीस घंटे के भीतर युवक की हत्या का खुलासा, हत्यारोपित गिरफ्तार

05/01/2022
Begusarai Attackers

30 किमी तक मचाया खूनी तांडव, पुलिस ने जारी किया हमलावरों की तस्वीर

14/09/2022

वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड में लागत कटौती की कैंची चलने की संभावना

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version