• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी का मॉडल ‘लैब मित्रा’, प्रदेश भर में अब ‘लैब रिपोर्ट’ के नाम से हो रहा संचालित

Writer D by Writer D
06/06/2024
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी, स्वास्थ्य
0
Lab Mitra

Lab Mitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मरीजों को पैथालॉजी जांच और उसकी रिपोर्ट के लिए सरकारी चिकित्सा इकाइयों के चक्कर न लगाना पड़े। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास एवं एचडीएफ़सी बैंक तथा थ्री आई कंसल्टिंग संस्था के सहयोग से वाराणसी में पिछले साल मार्च में ‘लैब मित्रा’ (Lab Mitra) के नाम से पहल शुरू की गई थी। यह मॉडल पूरी तरह से सफल रहा। इसी मॉडल को आधार बनाकर हाल ही में प्रदेश के समस्त जिलों में ‘लैब रिपोर्ट’ (Lab Report) के नाम से यह सेवा शुरू की गई है।

गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मरीजों को अपनी पैथालॉजी जांच रिपोर्ट के लिए लाइन में न लगना पड़े। इसके लिए ‘लैब मित्र’ (Lab Mitra) को शुरू किया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम आज पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। काशी के इसी मॉडल को अब पूरे प्रदेश में  है। यह एक सशक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। जनपद में यह सुविधा समस्त राजकीय चिकित्सालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समेत 19 चिकित्सा इकाइयों में प्रदान की जा रही है।

सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी में जांच कराने के बाद अब मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ रही है। किसी भी प्रकार की जांच हो, उसकी रिपोर्ट मरीज घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। भीड़ व समय की बचत के लिए यह व्यवस्था संचालित की जा रही है।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

सीएमओ ने बताया कि अप्रैल 2023 से लेकर अब तक डेढ़ लाख से अधिक मरीज ‘लैब मित्रा’ रिपोर्ट का लाभ ले चुके हैं। सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर मौजूद लैब मित्र (Lab Mitra)  सुविधा को लेकर समन्वयन बनाए रखने के लिए जिला सलाहकार (तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ) डॉ. सौरभ सिंह और प्रोजेक्ट कोओर्डिनेटर आशुतोष सिंह को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। प्रोजेक्ट कोओर्डिनेटर आशुतोष सिंह ने बताया कि ‘लैब मित्रा’ (Lab Mitra)  पोर्टल का उपयोग करके सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर के पर्चे के अनुसार प्रयोगशाला जांच के लिए पंजीकृत किया जाता है और जांच के बाद, सिस्टम एक ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करता है जो मरीज के फोन नंबर पर टेक्स्ट मैसेज पर एक लिंक प्रारूप में भेजता है। इस लिंक पर क्लिक करने पर मरीज अपनी पूरी लैब टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है।

जिले में यहाँ मौजूद है सुविधा

डीडीयू राजकीय चिकित्सालय, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, एलबीएस चिकित्सालय रामनगर, एसवीएम राजकीय भेलूपुर, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड, शहरी सीएचसी सारनाथ, सीएचसी चोलापुर, सीएचसी मिसिरपुर (काशी विद्यापीठ), सीएचसी हाथी बाजार (सेवापुरी), सीएचसी नरपतपुर (चिरईगांव), शहरी सीएचसी चौकाघाट, शहरी सीएचसी काशी विद्यापीठ, सीएचसी गंगापुर (पिंडरा), सीएचसी आराजीलाइन, शहरी सीएचसी शिवपुर, सीएचसी बिरांवकोट (बड़ागांव), सीएचसी गाजोखर, सीएचसी फूआरी कला है।

Tags: kashi modelLab Mitralab reportvaranasi news
Previous Post

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

Next Post

सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 13 ट्रैकर्स परिजनों से मिले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
CM Dhami

सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 13 ट्रैकर्स परिजनों से मिले

यह भी पढ़ें

नई शिक्षा नीति

मैथेमैटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति पर जताई अपनी खुशी

04/08/2020
Rape

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता व मां गिरफ्तार

13/04/2024
Train

ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version