• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिये कार्य करता है एबीवीपी : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
20/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलने वाला संगठन है, जो छात्रहित, समाज हित और राष्ट्रहित के उत्थान के भाव को लेकर कार्य करता है। आज शिक्षा के मन्दिर से देश की सीमा तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं। आज वे समाज के लिए जो योगदान दे पा रहे हैं, उसमें विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण योगदान है।

शनिवार को डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन को बतौर मुख्य संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जब भी वे कॉलेजों के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, तो उनके मन में ऊर्जा का नया संचार होता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। अनेक अवसरों पर विद्यार्थी परिषद की ओर से सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्य किये जाते रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिले इसके लिए राज्य सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने के बाद से सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुई हैं। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का चयन अनेक परीक्षाओं में हो रहा है। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को रोडबेज की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि इस मानसून सीजन में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज में अटल बिहारी बाजपेयी उत्कृष्ट शैक्षणिक ब्लॉक के 06 नये कक्षों के निर्माण के लिए 01 करोड़ की धनराशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने महाकुम्भ के सम्बंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर दिये निर्देश

Next Post

सीएम धामी ने सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

28/03/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Rojgar Mission

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला : एलडीए को सौंपी गई जेपीएनआईसी परियोजना, सोसाइटी भंग

03/07/2025
Grading of schools

अब शैक्षिक गुणवत्ता से तय होगी स्कूलों की ग्रेडिंग

08/12/2022
Sawan

आज है सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version