• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं को स्वयं में लीडरशिप का विकास करना होगा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
03/02/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिस देश के युवाओं में अनुशासन हो, दृढ़ इच्छाशक्ति हो, निष्ठा हो और लगन हो, उस देश का तेज गति से विकास कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को स्वयं में लीडरशिप का विकास करना होगा। युवा जिस भी क्षेत्र में जाएं, वहां नेतृत्व करें।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कैडेट अंजलि नेगी, कैडेट प्रिया पाण्डेय, कैडेट आरती सिंह (घुड़सवारी में कांस्य पदक), कैडेट यश पाण्डेय (बैण्ड मास्टर), कैडेट मनोज सिंह बिष्ट (घुड़सवारी में कांस्य पदक), शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फलाइंग कैडेट अविनाश, कैडेट मंयक काला, कैडेट गिरीश जोशी, कैडेट तन्वी, कैडेट अदिति कौशिक और कैडेट प्रियंका पनेरू को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को प्रथम स्थान मिलना प्रत्येक उत्तराखंड वासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि एनसीसी जैसे गौरवशाली संगठन से जुड़ना प्रत्येक युवा के लिए गर्व का विषय है। एनसीसी संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की भावना को मजबूत करना है।

न्याय की अभिलाषा में यूपी का प्रत्येक नागरिक आता है प्रयागराज: सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों ही दक्ष एनसीसी कैडेट्स रहे हैं। यह उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यार्थी जीवन के दौरान वह भी एनसीसी का कैडेट रहे हैं। एनसीसी के माध्यम से जिस अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठता और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को उन्होंने अंगीकार किया, वह आज प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्य करते हुए उनके सबसे अधिक काम आ रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना अन्तरराष्ट्रीय मंच पर देश के सामर्थ्य का परिचय देता है। कोरोना काल में जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था अव्यवस्थित रही, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रूप में उभरी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, एडीजी उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय मेजर जरनल पी.एस.दहिया, कंटीजेंट कमांडर आरडीसी 2023 लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिंह समेत एनसीसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

न्याय की अभिलाषा में यूपी का प्रत्येक नागरिक आता है प्रयागराज: सीएम योगी

Next Post

अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, इतने रुपये की बढ़ोतरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Verka

अमूल के बाद अब इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, इतने रुपये की बढ़ोतरी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Khel Ratna award

खेलरत्न पुरस्कार के नामकरण का मोदी मैजिक

08/08/2021
UPTET

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

01/07/2026
Hair Mask

बालों को मजबूत बनाएगी बीयर, आजमाए इससे बने ये हेयर मास्क

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version