• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने 30606.75 लाख रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण

Writer D by Writer D
05/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को खटीमा में 30606.75 लाख रुपये की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें नवनिर्मित गदरपुर बाइपास और नवनिर्मित खटीमा बाइपास का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर 17000 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8.80 किमी लंबे 4-लेन गदरपुर बाइपास, 9458 लाख रुपये की लागत से निर्मित 8.225 किमी लंबे 2 लेन विद पेव्ड शोल्डर खटीमा बाइपास, उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा 78.76 लाख की लागत से मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत खटीमा नगरीय पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण को थारू राजकीय इण्टर कालेज खटीमा में पेयजल नलकूप निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा 94.96 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के झनकट में इण्डिया ईंट भट्टे से पूर्णागिरी कॉलेज होते हुए प्रतापपुर रोड तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण), विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में 101.75 लाख रुपये की लागत से एनएच-74 के ग्राम मलपरी से ग्राम खुनसरा तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य, विधानसभा नानकमत्ता में 70.85 लाख रुपये की लागत के मैनाझुण्डी चौराहे से डुडार की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य आदि शामिल है।

Chief Minister Dhami inaugurated 26 projects worth Rs 30606.75 lakh

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ खटीमा और गदरपुर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इन दोनों ही बाइपास के बनने से स्थानीय जनता को संपूर्ण लाभ, खटीमा एवं गदरपुर दोनों शहरों को जाम से निजात भी मिलेगा। खटीमा बाईपास के दौरान कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन सभी क्षेत्रवासियों ने एकता दिखाकर, जिला प्रशासन और एनएच के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा जल्द ही टनकपुर से सितारगंज और पीलीभीत से खटीमा को 4 लेन सड़क पर भी कार्य किया जाएगा। यह मार्ग कैलाश मानसरोवर का भी एक अहम पड़ाव है। आने वाले दिनों में कैलाश मानसरोवर की यात्रा इन्हीं मार्गों से की जाएगी। भारत एवं नेपाल सरकार संयुक्त रूप से दोनों देशों को जोड़ने को सड़क का निर्माण करवा रही है, जिससे दोनों देशों के बीच में रोटी बेटी का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा।

सीएम योगी के बहनोई का निधन, यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसके फलस्वरूप केदारनाथ की एवं हेमकुंड साहिब को रूप में से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार यह प्राथमिकता है कि भारत सरकार के पर्वतमाला योजना का सर्वाधिक लाभ हमारे राज्य को ही मिले। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में एम्स बनने जा रहा है। राज्य सरकार वन डिस्टिक टू प्रोडक्ट योजना पर भी तेज गति के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार के अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर गम्भीरता से फैसले भी लिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। जी 20 की 02 महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखण्ड में भी प्रस्तावित हैं। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रत्येक शासनादेश मूर्त रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने हमेशा से विधानसभा में शहीदों के लिए प्रश्न उठाए। साथ ही वह वर्तमान समय में प्रदेश के हर क्षेत्र को बराबर स्थान और सम्मान दे रहे हैं। उन्होंने कहा गदरपुर बायपास पर सर्विस लेन बने तथा किसानों की फसल को नुकसान न हो, पानी की निकासी को एनएचएआई प्रस्ताव बनाए। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री धामी और रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने नेशनल हाइवे कुटरी (खटीमा बाइपास) का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान विधायक गोपाल सिंह राणा, शिव अरोरा, सुरेश गाडियां, पूर्व विधायक डॉ.प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित विकास शर्मा, अनिल डब्बू, नंदन सिंह खड़ायत, रामू जोशी, डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम जय भारत सिंह, एसडीएम रविंद्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiNational newsrudrapur newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी के बहनोई का निधन, यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस

Next Post

माघ मेला को महाकुम्भ 2025 के रिहर्सल के रूप में लें: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
AK Sharma

माघ मेला को महाकुम्भ 2025 के रिहर्सल के रूप में लें: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Yogi's letter to the people of UP

‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई चीज़ कानून में नहीं… यूपी की जनता के नाम CM योगी की पाती

05/01/2026
nurse

सिस्टर अभया मामलाः सीबीआई की अदालत ने कैथोलिक पादरी और नन को पाया दोषी

22/12/2020
'Annotsav' scheme

CM पुष्कर ने ‘अन्नोत्सव’ योजना का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को वितरित की राशन किट

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version