• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने घटोत्कच महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
03/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर पहुंचे और घटोत्कच महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर में घटकू महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और पूरे प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

घटकू महाराज (घटोत्कच) को शीश झुकाकर कोटि कोटि दंडवत प्रणाम करते हुए मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में आए। श्रद्धालुओं से कहा, मैं सौभाग्यशाली हूं कि घटोत्कच महाराज के बुलावे पर आज आप लोगों के बीच उपस्थित हूं और राज्य की सेवा कर रहा हूँ। चंपावत की इस पावन भूमि घटकू महाराज के आशीर्वाद से यहां की देवतुल्य जनता का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप लोगों ने मुझे अपना रिकॉर्ड सहयोग दिया, उसके लिए चंपावत का नाम पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध हो गया है।

मुख्यमंत्री चम्पावत के घटोत्कच महोत्सव में पहुंचे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व  विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ – चम्पावत ख़बर

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि मानस खण्ड सहित विभिन्न ग्रंथों में चंपावत एक विशिष्ट आध्यात्मिक क्षेत्र में जाना जाता है,यहां अनेक देवी-देवता विराजमान हैं जो हमारी हमेशा रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत के साथ ही पूरे प्रदेश में विभिन्न मेले, महोत्सव मनाए जाते हैं जो पहाड़ की मूल संस्कृति को जीवित रखते हैं और इसी कारण से हमारा यह परिवेश पूरे देश में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा आप लोगों के सहयोग के लिए तत्पर एवं संकल्पबद्ध रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है। साथ ही चंपावत को आदर्श जिला बनाने हेतु विकास के नए नए काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र के विकास के प्रति संकल्पित हूँ,और मन,वचन,कर्म से हर प्रकार से सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

मुख्यमंत्री चम्पावत के घटोत्कच महोत्सव में पहुंचे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व  विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ – चम्पावत ख़बर

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं कीं,जिसमें घटोत्कच मंदिर की चहारदीवारी एवं दो कक्षों का निर्माण, मंदिर का कुमाऊं शैली में सौन्दर्यीकरण। घटोत्कच मंदिर स्थल को सौंझ हिडिम्बा मंदिर होते हुए गौड़ी सड़क तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। घटोत्कच मंदिर से झाली-माली मंदिर तक 1700 मीटर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। हिडिम्बा मन्दिर के निकट खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

घटोत्कच मंदिर गेट से कैप्टन बिंदु सिंह के घर तक अवशेष सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तहसीलों के राजस्व कार्यों के लिए 2.50 लाख का फंड उपलब्ध कराया जाएगा। प्रान्तीय खण्ड लोनिवि चम्पावत अन्तर्गत बनलेख-ललुवापानी मोटर मार्ग को राजमार्ग किए जाने की घोषणा की गई। क्रातेश्वर आदि ट्रैक रूट्स पर साइनेज लगाए जाएंगे। चम्पावत बाजार से गोरलचौड़ मैदान की ओर जाने वाले मोटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

जिला मुख्यालय में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्तर्गत आपदा प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में बहुउद्देशीय आपदा राहत केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। कलक्ट्रेट चम्पावत का कुमाऊँनी शैली में पुर्ननिर्माण किया जाएगा इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा घटोत्कच स्मारिका भाग-2 का भी विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री चम्पावत के घटोत्कच महोत्सव में पहुंचे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व  विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ – चम्पावत ख़बर

इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखंड कैलाश चन्द्र गहतोड़ी,अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह मेहरा,अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमन लता, बाराकोट विनीता फ़र्त्याल, चंपावत रेखा देवी, मंदिर समिति के सदस्य,क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व जनपद आगमन पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने हेलीपैड में मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Tags: champawat newscm dhamiUttarakhand News
Previous Post

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

Next Post

पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

28/06/2026
Next Post
cm yogi

पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

प्लाज्मा डोनेशन

कोरोना संक्रमण के बीच प्लाज्मा डोनेशन के नाम पर COVID मरीजों के साथ हो रही है ठगी

16/07/2020

प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन हटा, सीएम योगी ने दिये निर्देश

20/08/2021
CM Yogi

नीरज की उपलब्धि पर गौरवान्वित है सारा देशः सीएम योगी

28/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version