• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी  ने जागेश्वर मेले का किया उद्घाटन, कई योजनाओं का लोकार्पण

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को जागेश्वर धाम पहुंचे और प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 12 करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। उन्होंने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जागेश्वर धाम आगमन पर जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत और अन्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उनकी सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर गतिमान है। स्थापना वर्ष के 25 वें वर्ष में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बीते पांच वर्ष में राज्य के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

उन्होंने आयुष्मान योजना, अटल आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना जैसी अनेक योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी लोकहित में योजनाओं का निर्माण कर रही है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के लागू होने से प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारवादी परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

dhami

मुख्यमंत्री धामी(CM Dhami)  ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश होगा। इसके लिए 5 सदस्य समिति ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून लागू होने से बीस से पचास प्रतिशत केस खत्म हों जाएंगे जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नड्डा ने किया नाम का ऐलान

इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सचिवालय में प्रत्येक सोमवार को नो मीटिंग डे का नियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण का पालन करते हुए प्रत्येक सोमवार को जनता की फरियादें सुनी जाएंगी एवं उनका समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने जागेश्वर धाम परिसर में पौधारोपण भी किया।

dhami

-12 करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा जागेश्वर में कुल 1235.4 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिसमें 77.31 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं 1158.09 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जागेश्वर धाम के धार्मिक महत्व को समझते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानस मंदिर माला योजना में जागेश्वर धाम का विकास किया जाएगा।

dhami

प्रभारी मंत्री धन सिंह ने भी दी श्रावणी मेले की शुभकामनाएं

जिले के प्रभारी मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने हरेला पर्व एवम श्रावणी मेले के शुभारंभ पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

शिक्षा मंत्री डा. धन ने कहा कि आने वाले एक महीने में जनपद में सौ प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार जनपद में डॉक्टरों की पर्याप्त तैनाती की गई है। उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज एवं दन्या डिग्री कॉलेज की उपलब्धि पर जनपद वासियों को बधाई प्रेषित की तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

dhami

स्थानीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने के लिए जनपद वासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा के लिए 1235.4 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

dhami

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: almorha newscm dhamijageshwar melaUttarakhand News
Previous Post

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नड्डा ने किया नाम का ऐलान

Next Post

सोमवार से फिर रुलाएगी महंगाई, इन चीजों के साथ बढ़ेगा अस्पताल का खर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
new gst rate

सोमवार से फिर रुलाएगी महंगाई, इन चीजों के साथ बढ़ेगा अस्पताल का खर्चा

यह भी पढ़ें

Smartphone पर मिल रहे है बंपर डिस्काउंट, यहां पर जबर्दस्त ऑफर्स की बौछार

05/10/2021
Woolen Blouse

साड़ी पर इस तरह कैरी करें ऊनी ब्लाउज, मिलेगा स्टाइलिश लुक

28/12/2025
uttrakhand budget 2021

दुबारा क्वॉरंटीन हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version