• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली कई विकास सौगातें

Writer D by Writer D
31/01/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) तथा विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।

बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य पक्षी संरक्षण, जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करना है।
फेस्टिवल के अंतर्गत बर्ड वॉचिंग, बर्ड फोटोग्राफी, नेचर ट्रेल्स, पर्यावरण जागरूकता प्रदर्शनी, क्विज एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कई राज्यों से आए प्रकृति प्रेमी, छात्र एवं पर्यटक भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएँ भी कीं। मुख्यमंत्री द्वारा हल्दूखाता पेयजल योजना, मावकोट–मोटाढांग पेयजल योजना तथा सुखरो नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा मुख्यमंत्री (CM Dhami) को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनहितकारी आवश्यकताओं को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा गया। मांग पत्र में पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, विद्युत एवं उच्च शिक्षा से जुड़े आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया।

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि पिछले डेढ़ वर्ष से वे स्वयं एवं राज्य सरकार इस मार्ग के निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण पर लगातार कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम इस मार्ग को सीबीआई जांच से मुक्त कराया गया है तथा वर्तमान में इस प्रकरण में प्रत्येक सप्ताह नियमित सुनवाई हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “मैं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सानिध्य में सभी क्षेत्रवासियों को यह आश्वासन देती हूँ कि लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग का निर्माण अवश्य किया जाएगा।”

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित योजनाओं से कोटद्वार क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में सुधार मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

यह दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल 1 फरवरी तक चलेगा और कोटद्वार को ईको-टूरिज्म के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी ने मुख्य मंत्री से मांग किया कि ये बर्ड फेस्टिवल विभाग को प्रत्येक वर्ष इसी 31 जनवरी 01 फ़रवरी की तारीख को करना चाहिए जिससे की देश के सभी पक्षी प्रेमी कोटद्वार आने का अपना प्लान बना सकें और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दलीप सिंह रावत, जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, राज्य मंत्री राजेंद्र अन्थवाल , बीरेंद्र रावत, आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, सुमन कोटनाला, आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी की

Next Post

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
CM Vishnudev

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Keshav Maharaj

IND vs SA: स्टेडियम में बजा ‘राम सिया राम…’ सॉन्ग, केएल राहुल ने कह दी दिल छूने वाली बात

22/12/2023
meditation

चिकित्सकों ने माना दवाओं से अधिक मेडिटेशन कारगर

18/12/2020

इन पुरुषों में होता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version