• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: उत्तराखंड के युवा विदेशों में रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं

Writer D by Writer D
12/01/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ, 17 देशों से आए प्रतिनिधि हुए शामिल, विशेषज्ञ बोले-देवभूमि उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पर्यटन विशेषज्ञों और प्रवासी उत्तराखंडियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरा हुआ है। कहा गया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा है।

सम्मेलन में उद्योग विभाग की ओर से विनिर्माण, ऊर्जा व स्टार्टअप में निवेश की संभावनाओं, पर्यटन विभाग : हाॅस्पिटेलिटी एंड वेलनेस, कौशल विकास विभाग की ओर से कौशल विकास व विदेश में रोजगार के अवसर, कृषि विभाग उद्यान की ओर से हर्बल मेडिसिन व ऐरोमेटिक पौधों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

राजधानी देहरादून में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसके लिए पंजीकृत प्रवासी शनिवार को ही देहरादून पहुंच गए थे। दून पहुंचने पर एयरपोर्ट और होटल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ स्वागत देखकर प्रवासी गदगद हो गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की पहल पर आज 17 देशों में रहने वाले उत्तराखंडी एक साथ जुटे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड जिस तरह से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, आप सभी को इस बात पर गर्व होगा कि आपका पैतृक राज्य, आपका पैतृक स्थान आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में शामिल है। चाहे ज्ञान का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, व्यापार का क्षेत्र हो, उद्योग का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र हो, आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आप सभी के अनुभव न सिर्फ हमारी सरकार के लिए सबक बनेंगे, बल्कि हर उत्तराखंडी के लिए मार्गदर्शक का काम करेंगे।

सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी-वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी-बूटी में संभावना विषय पर चार अलग-अलग सत्रों में पैनल डिस्कशन भी किया जाएगा।

यूएई से आए शैलेंद्र नेगी ने आयोजन के लिए सीएम का आभार जताते हुए कहा, उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं से स्वागत विशिष्ट अनुभव रहा है। सम्मेलन में विदेश में रहते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई निवासी गिरीश चंद्र पंत के अलावा चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनिता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल, थाईलैंड से डॉ. एके काला जैसे नाम शामिल हैं।

विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने के पहल खुद सीएम धामी ने की।दिसंबर 2023 में आयोजित इन्वेस्टर समिट से पहले धामी विदेश दौरे पर गए थे। जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड की रीति परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान तमाम सफल लोगों की सीएम से मुलाकात हुई। इसी के बाद सीएम ने ऐसे प्रवासियों के अनुभव का लाभ लेने के लिए, शासन में प्रवासी उत्तराखंडी सेल गठित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आयोजित करने के निर्देश दिए।

Tags: cm dhami
Previous Post

पौड़ी में बड़ा हादसा, 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 15 घायल

Next Post

सरकार के वार्षिक कैलेंडर में शामिल होंगे अंतर युवा क्लब खेल : नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

सरकार के वार्षिक कैलेंडर में शामिल होंगे अंतर युवा क्लब खेल : नायब सैनी

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

23 नवंबर राशिफल: आज मिथुन राशिवालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान

23/11/2021

आठ घंटे से पुलिस लाइन में हो रही है आशीष से पूछताछ, हो सकती है गिरफ्तारी

09/10/2021
CM Yogi did Rudrabhishek

महाशिवरात्री पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version