• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
17/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ब्रदीनाथ (Badrinath) पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इस मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान धामी ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ वाईपास निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

बदरीनाथ में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से बदरीनाथ धाम में विकास कार्य किए जाएंगे।

cm dhami

मास्टर प्लान के तहत स्ट्रीट स्कैपिंग, क्यू मैनेजमेंट, मंदिर एवं घाट सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, बद्रीश वन, पार्किंग फैसिलिटी, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से किए जाएंगे और बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध ढंग से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। इसमें पहले चरण का कार्य चल रहा है।

निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीबदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। बदरीनाथ में मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों से बातचीत में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

cm dhami

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, एडीएम आशीष त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीओ धन सिंह तोमर, सीओ नताशा सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मास्टर प्लान से संबंधित जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: badrinath dhamcm dhamiUttarakhand News
Previous Post

तुलसी के पत्तों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, धन की होगी बरसात

Next Post

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में निवेशकों की पसंद बना पूर्वांचल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Next Post
Hospitality

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में निवेशकों की पसंद बना पूर्वांचल

यह भी पढ़ें

Murder

दरोगा के फ्लैट में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

24/08/2021
Illegal arms factory

बीहड़ में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

29/12/2021
3 planets will transit

दूसरों के लिए भाग्यशाली होते है इस राशि के लोग

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version