• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने आपदाग्रस्त इलाके का किया निरीक्षण, बोले- लोगों के हर दुख में सरकार साथ

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जिले की सीमांत तहसील धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम जुम्मा का दौरा किया। उन्होंने भारी वर्षा से हुई क्षति का जायजा लिया। इसके बाद प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान जुम्मा के जामुनी तोक में आपदा के दौरान लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार लोगों के हर दुख में साथ है।

मुख्यमंत्री धामी ने जुम्मा के एलागाड़ स्थित एसएसबी कैम्प में जामुनी एवं सिरौउयार तोक के आपदा प्रभावितों से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान मृतकों के हर परिजन को आर्थिक सहायता के रूप में चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से भी दिए जाएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटक आवास गृह धारचूला में स्थानीय लोगों मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। जुम्मा में आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। उन्होंने धारचूला नगर के नो गांव (तरकोट) और मल्ली बाजार के आपदा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, तीर्थ क्षेत्रों में अब नहीं बिकेगा मांस और मदिरा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का भू-गर्भीय सर्वेक्षण करवा कर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। बरम के गोगोई में भू- कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनवाई जाएगी। आगामी एक माह के लिए क्षेत्र में हेलीसेवा को बढ़ा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा सुचारू किए जाने के प्रयास जारी हैं। धारचूला में काली नदी में तटबन्ध बनेगा। सिंचाई विभाग के 42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलना प्राथमिकता है । क्षेत्र में तीन माह के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की जा चुकी है। जहां खाद्यान्न पहुंचाने में दिक्कत होगी, वहां हेलीकॉप्टर से खाद्यान्न पंहुचाया जाएगा। क्षेत्र में चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आपदा के दौरान प्रशासन की भूमिका को सराहा।

उन्होंने ने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जहां सबसे अधिक टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना कम हुआ है पर खत्म नहीं हुआ है। सभी लोगों को नियमों का अनुपालन करना चाहिए। अगले चार महीने में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। केन्द्र से उत्तराखंड को वैक्सीन की 20 लाख डोज उपलब्ध कराई गई है। आशा वर्कर्स की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारचूला के ग्वाल गांव में सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा। व्यास खोतिला के भू-कटाव को रोकने के प्रबंध होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद अजय टमटा ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Tags: CM Pushkar DhamiUttrakhand News
Previous Post

Tokyo Paralympics: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत, शरद कुमार को कांस्य

Next Post

CM पुष्कर ने हवाई सर्वेक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
cm pushkar singh dhami

CM पुष्कर ने हवाई सर्वेक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया गिरफ्तार

07/05/2023
Chhath Puja

छठ पूजा कब है, जानें इस महापर्व से जुड़ी खास बातें

22/09/2024

मजबूत बूथ से मजबूत सेक्टर तथा सेक्टर से मण्डल मजबूत होता है : स्वतंत्रदेव

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version