• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, तीर्थ क्षेत्रों में अब नहीं बिकेगा मांस और मदिरा

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कान्हा की नगरी मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

बता दें कि अभी तक मंदिरों और धर्मस्थलों से 100 मीटर की दूरी पर शराब दुकानें और मांस की दुकानें खोलने पर रोक है। ऐसे में सीएम की इस घोषणा के बाद अब मथुरा-वृंदावन सहित प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लग गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य संतों का कहना है कि ब्रज के सभी क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए और यह होना चाहिए। प्रशासन इस संबंध में योजना बनाकर, जो लोग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के जनप्रतिनिधि मंदिर जाने तक में डरते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है. आज वह लोग भी कहते हैं कि राम हमारे हैं।

राजनाथ ने दी 1700 करोड़ परियोजनाओं की सौगात, जमकर की CM योगी की तारीफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में प्रतिबंध लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मथुरा के वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में जल्द ही मांस और शराब की बिक्री बंद कर इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास किया जाएगा।

आपको बता दें कि मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए। वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी। अब उनकी इच्छा पूरी हुई है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

तालिबानी विदेश मंत्री की दो टूक: भारत-पाकिस्तान के आपसी विवाद में हमें न घसीटें

Next Post

Tokyo Paralympics: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत, शरद कुमार को कांस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post

Tokyo Paralympics: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत, शरद कुमार को कांस्य

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश मनवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

उन्नाव घटना पर उत्तर प्रदेश मनवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी से मांगी जांच आख्या

18/02/2021
KK Venugopal

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

20/07/2021
बलिया गोलीकांड

बलिया गोलीकांड : बलिया में मुख्यारोपी धीरेंद्र प्रताप की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड पर लेगी पुलिस

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version