• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

Writer D by Writer D
27/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को और अधिक सुदृढ़ व्यवस्था किए जाने के दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्राओं की अत्यधिक संख्या बढ़ने के कारण कुछ परेशानियां आई थीं। अब इस स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा सुरक्षित और निर्बाध ढंग से पूर्ण होगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां ट्रांजिट कैंप में ठहरे तीर्थ यात्राओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। तीर्थयात्रियों ने बताया कि वह पंजीकरण न होने के कारण यहां ठहरे हुए हैं। तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र पंजीकरण खोलने और यात्रा सुचारु करने की मांग की। इस पर उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। शीघ्र ही उनका पंजीकरण कर तीर्थयात्रा पर भेजा जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम यात्रा ट्रांसिट केंपस यात्रियों से बातचीत करते हुए छाया विक्रम

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ट्रांजिट कैंप में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसिट कैंप में खोले गए चिकित्सालय, हेल्पलाइन, पंजीकरण काउंटर और यात्रियों के लिए बनाए गए डोर मैट्रिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम यात्रा ट्रांसिट केंपस यात्रियों से बातचीत करते हुए छाया विक्रम

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं काफी हद तक पटरी पर लौट आई हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में ठहरे तीर्थ यात्रियों का बैकलॉग भी कम हो रहा है। अब शीघ्र ही ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था खोल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह सभी कदम उठाए गए थे। सरकार यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकार अन्य राज्यों के संपर्क में भी है। उन्हें लगातार यात्रा संबंधित फीडबैक उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम यात्रा ट्रांसिट केंपस यात्रियों से बातचीत करते हुए छाया विक्रम

इस दौरान मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल केएस नागनियाल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एसपी ग्रामीण लोकजित सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Tags: Chardham yatraNational newsrishikesh newsUttarakhand News
Previous Post

बनारस का चुनाव एमपी नहीं, प्रधानमंत्री बनाने का है : एके शर्मा

Next Post

दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे मोदी, चुनाव के बाद अडानी पर ईडी करेगी पूछताछ : राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post

दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे मोदी, चुनाव के बाद अडानी पर ईडी करेगी पूछताछ : राहुल

यह भी पढ़ें

Hardik Pandya poses romantic with wife Natasha

हार्दिक पांड्या ने वाइफ नताशा के साथ दिया रोमांटिक पोज

12/05/2021
corona in america

अमेरिका में कोरोना संक्रमित की संख्या 63 लाख के पार, 1.91 लाख से अधिक कालकवलित

11/09/2020
CM Yogi

आंबेडकर विरोधी है कांग्रेस की फितरत: सीएम योगी आदित्यनाथ

24/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version