• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

Writer D by Writer D
16/07/2026
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Jarjish Ansari

Jarjish Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जरजिश अंसारी (Jarjish Ansari) के एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड में 23 जून को आयोजित एक तकरीर के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताते हुए भगवद गीता के एक श्लोक की ऐसी व्याख्या की, जिसे लेकर हिंदू संगठनों और संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्रज क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है।

संत समाज ने जताई कड़ी नाराजगी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह बयान करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। उनके मुताबिक, मौलाना ने न केवल भगवान श्रीकृष्ण के बारे में गलत टिप्पणी की, बल्कि भगवद गीता के श्लोक का भी गलत अर्थ प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि इस्लाम का इतिहास करीब 1400 वर्ष पुराना है, जबकि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हजारों वर्ष पहले हुआ था। ऐसे में बिना जानकारी के धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने मौलाना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

‘ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए’

श्रीकृष्ण जन्म संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सनातन संस्कृति के केंद्र हैं और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जो लोग जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

साध्वी इंदुलेखा ने भी इसी तरह की मांग करते हुए कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं अनमोल दास महाराज ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

भाजपा ने भी उठाए सवाल

भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की श्रद्धा के प्रतीक हैं और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने आशंका जताई कि यह बयान किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा भी हो सकता है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने झारखंड में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विरोध

वीडियो सामने आने के बाद मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्र के कई हिंदू संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है और प्रशासन से मांग की जा रही है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल, मौलाना जरजिश अंसारी की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags: Etawah news
Previous Post

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

Next Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

oily skin

गर्मियों में Oily Skin की इस तरह करें खास केयर

12/03/2026
Suresh Khanna

UPITS 2025: 2017 से पहले जो यूपी पिछड़ा था, आज आर्थिक तरक्की की मिसाल हैः सुरेश खन्ना

27/09/2025
DK Shivakumar

‘सिद्धारमैया डर गए…पर मैं नहीं डरता’, डीके शिवकुमार के बयान से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

29/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version