• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राउंड जीरो पर डटे है पुष्कर सिंह धामी, आपदा राहत में एक माह का वेतन देंगे मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
08/08/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami is on ground zero

CM Dhami is on ground zero

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धराली में आपदा के बाद आंध्रप्रदेश का दौरा रद करके लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) 48 घंटे से ग्राउंड जीरो पर जमे हैं। बुधवार को धराली, हर्षिल में लोगों का दर्द बांटकर गुरुवार को धामी पौड़ी पहुंच गए। पौड़ी में सीएम को अपने बीच पाकर आपदा पीड़ित महिलाएं भावुक हो गईं तो सीएम भी खुद को भावनाओं में बहने से नहीं रोक पाए। सीएम ने महिलाओं को ढांढस बंधाते हुए कहा, ‘दीदी रोना नहीं आपका ये भाई, हमेशा आपके साथ है।’

पूरे ऑपरेशन पर नजर

महिलाओं को गले लगाए और लोगों से मिलते धामी (CM Dhami) के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी धामी आपदा आदि मौके पर सबसे पहले पहुंचकर अपनी कैबिनेट के लिए उदाहरण खड़े कर चुके हैं। इस बार भी धामी पिछले 48 घंटे से पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हैं। दिनभर आपदा पीड़ितों से मिलना, सेना के जवानों के बीच रहकर उनका उत्साह बढ़ाना और शाम से शुरू होकर देर रात तक अफसरों के साथ बैठक जारी है। उनके प्रो-एक्टिव रहने के कारण पहले भी पीड़ितों को फायदा हुआ है इस बार भी प्रदेश के मुखिया के मौके पर रहने से सरकारी मशीनरी हाईअलर्ट मोड पर काम कर रही है। यही वजह है कि जिस भटवाड़ी-गंगनानी मार्ग के दुरुस्त होने में हफ्ता भर लगने का अनुमान लगाया जा रहा था, वो गुरुवार शाम तक छोटे वाहनों के लिए शुरू हो चुकी है।

पहले भी मुश्किल घड़ी में ऐसे ही संभालते रहे हैं कमान

यह पहला मौका नहीं जब धामी (CM Dhami) ने मुश्किल घड़ी में आगे बढ़कर कमान संभाली। इससे पहले पिछले साल उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के दौरान पूरे अभियान में धामी ग्राउंड जीरो पर डटे रहे थे। 12 नवंबर 2023 को टनल में मलबा आने से वहां 41 श्रमिक फंस गए थे। तब 17 दिन तक वहां रेस्क्यू अभियान चला। धामी आखिरी दिन 28 नवम्बर देर शाम सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर न निकालने के बाद मौके से हटे। बीते साल केदारनाथ में अतिवृष्टि की वजह से आपदा के हालात पैदा होते देख मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने तत्काल ही यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान की शुरुआत भी करा दी थी। आपदा प्रबंधन विभाग के दावे के अनुसार 15 हजार के करीब लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। 31 जुलाई को जब तक सभी लोग सुरक्षित न निकल आए तब तक धामी कंट्रोल रूम के टच में रहे।

धामी (CM Dhami) आपदा राहत में देंगे वेतन

धामी (CM Dhami) ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों में देने की घोषणा की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।

हर मुश्किल घड़ी में धामी (CM Dhami) ने त्वरित फैसला लेकर विवादों का जल्द समाधान के कई उदाहरण पेश किए हैं। वनभूलपुरा कांड में दंगाई के खिलाफ सख्त फैसला भी इसमें एक है। भर्तियों में घपले के बाद सख्त नकल कानून, जबरन धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण को लेकर भी सरकार ने फैसला लेने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

धामी की कार्यशैली के पीएम भी कायल

त्वरित फैसले और हर चुनौतीपूर्ण वक्त में स्वयं आगे बढ़कर मुकाबला करने के धामी के जज्बे का भाजपा हाईकमान भी कायल है। सिलक्यारा टनल मामले में जब धामी को घेरने की कोशिश की गई तब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ कर विरोध के सभी स्वर को खत्म कर दिया था। न केवल प्रधानमंत्री बल्कि गृहमंत्री अमित शाह सभी नेता मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की खुलकर तारीफ करते हैं।

Tags: cm dhamidharali disasterUttarakhand disasterUttarakhand News
Previous Post

भारी बारिश से यूपी में हाहाकार, लखनऊ सहित इन जिलों में मिडिल स्कूल बंद

Next Post

कूड़े, कटोरे से कलम की ओर लौटा बचपन, आखर ज्ञान से कम्प्यूटर-संगीत-योग तक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
Gyan Ganga reached the dry childhood due to the efforts of DM Savin Bansal

कूड़े, कटोरे से कलम की ओर लौटा बचपन, आखर ज्ञान से कम्प्यूटर-संगीत-योग तक

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने शिलान्यास समारोह की परखी तैयारियां

14/09/2021
ISI agents

ISI के दो एजेंटो को UP ATS ने मुबंई से किया गिरफ्तार

19/07/2023
Waluscha De Sousa’s वालुस्चा डी सूसा

क्रैकडाउन में वालुस्चा डी सूसा का एक्शन से भरपूर प्रदर्शन आपको प्रभावित कर देगा

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version