• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां से लोगों की उम्मीदें टूटती हैं वहां से शुरू होती है पीएम मोदी की गारंटी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
27/12/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को गौसीकुआं लोहियाहेड में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  द्वारा ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के लाभार्थियों से बातचीत से संबंधित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुडे। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी शुरू होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंतराल में ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेषकर छोटे शहरों में पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री द्वारा देश के हजारों भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान हरिद्वार के लाभार्थी गुरूदेव सिंह से भी बात कर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, शहद उत्पादन के द्वारा आय के संसाधनों में वृद्धि पर ध्यान देने पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के गरूदेव सिंह एक किसान हैं तथा मत्स्य पालन से जुड़े हैं, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर इस नवाचार के लिये हरिद्वार के किसान गुरूदेव सिंह की सराहना करना अन्य किसानों के लिये भी प्रेरणादयी बताया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वर्तमान में देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का व्यापक अभियान चल रहा है, जोकि उम्मीदों का एक जीवंत कारवां है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी“ की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह देश की अब तक की सबसे बड़ी पहल है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार परिवार के सदस्य की भांति जनता की चिंता कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर सभी को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा। उन्होंने सभी से विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है और एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती है, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं।

सीएम धामी ने भारामल मंदिर में की पूजा-अर्चना, जमीन पर बैठकर किया प्रसाद ग्रहण

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा होगा तब निश्चित ही हमारा देश विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनायेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसमें गरीबों के लिए संचालित सेवाओं के साथ कृषि, स्वास्थ्य, आधार सहित अन्य सेवाएं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बेहतर कार्य करते हुए जन कल्याण हेतु चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsUttarakhand NewsViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

सीएम धामी ने भारामल मंदिर में की पूजा-अर्चना, जमीन पर बैठकर किया प्रसाद ग्रहण

Next Post

रामोत्सव 2024: हिल स्टेशन से अधिक पर्यटकों को भा रही अपनी अयोध्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Deepotsav

रामोत्सव 2024: हिल स्टेशन से अधिक पर्यटकों को भा रही अपनी अयोध्या

यह भी पढ़ें

loan

देश में कारोबारियों को बिना गारंटी कर्ज देने की नई व्यवस्था शुरू

11/08/2020

विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

02/08/2020
krishna janmastmi

जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं विधि

14/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version