• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टिहरी में सीएम धामी ने किया डेढ़ अरब की योजनाओं का शिलान्यास

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला है, तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें ऋण भी वितरित किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधासभा क्षेत्र धनोल्टी के ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड पहुंचकर करीब डेढ़ अरब की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एक अरब, 41 करोड़, 37 लाख की लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें पेयजल निगम की 6, जल संस्थान की 10, पीएमजीएसवाई द्वितीय तथा लोनिवि की 2-2 योजनाएं व ग्रामीण निर्माण विभाग की एक योजना शामिल हैं।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कोरोना की वजह से अनेक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब र्यटन से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। साथ ही सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दिए जाने के साथ ही मार्च 2022 तक विभिन्न भर्तियों का आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों, कलस्टरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रदेश की बहनों को पां लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय एक हजार, 500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार, 500 रुपये किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही भारत का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ रहा है। कहा भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री दिन रात कार्य कर रहे हैं, उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सीएम को सौंपे गए मांग पत्रों पर सीएम ने जल्द ही कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

सीएम ने किया सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन

धनोल्टी के कंडीसौड़ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कल्स कमान्द में उत्तराखण्ड सौर उर्जा नीति-2013 के तहत एक करोड़ 92 लाख की लागत से स्थापित ग्रिनोसिस एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के 400 किलोवाट सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उरेड़ा के जिला परियोजना अधिकारी मदन मोहन डिमरी ने बताया कि यूपीसीएल के आरपीओ रिन्यूबल परचेज ओबलिगेसन्स) के दायित्वों की पूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सौर ऊर्जा नीति- 2013 की टाइप-1 श्रेणी के अन्तर्गत ग्रिड कनेक्टेट सोलर पावर प्लान्ट लाभार्थी विपिन तोमर की 22 नाली भूमि पर रुपये एक करोड़ 92 लाख की लागत से स्थापित किया गया है। इस योजना में लाभार्थी की ओर से दो में से एक अनुदान का चयन किया जा सकता है।

Tags: cm pushkar singh dhamitihari newsUttrakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने अल्मोड़ा में किया 49.19 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास

Next Post

बिजली सखी से रोशन हो उठी प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
Next Post

बिजली सखी से रोशन हो उठी प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी

यह भी पढ़ें

Reetha for Hair

बालों के लिए वरदान हैं रीठा, जानें इस्तेमाल का तरीका

19/07/2025
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: पहले जत्थे के 4,603 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

29/06/2024
CM Dhami

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version