• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का किया शिलान्यास, बोले- सनातन संस्कृति की आस्था को बल मिलेगा

Writer D by Writer D
10/07/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को दिल्ली के हिरंकी (बुराड़ी) में केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Mandir) का भूमि-पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मंदिर से शिव भक्तों और सनातन संस्कृति की आस्था को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि दिल्ली में बाबा केदार के मंदिर (Kedarnath Mandir)  के निर्माण से सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। इस क्षेत्र का संबंध महाभारत काल से भी है। बुराड़ी की पावन धरती में उत्तराखण्ड और सनातन संस्कृति के मूल परिचायक बाबा केदारनाथ जी का धाम हमारी संस्कृति और आस्था का आधुनिक प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर श्रद्धा को जीवन, मानव को महादेव, समाज को अध्यात्म और वर्तमान पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति की ध्वजा फैल रही है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, भव्य काशी कॉरिडोर का निर्माण, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है। इसके अतिरिक्त केदारनाथ व बदरीनाथ का पुनर्निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड भारत की सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान का कालखंड है। आज विदेशों से आने वाले मेहमानों का स्वागत श्रीमद्भागवत गीता भेंट करके होता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि इस बार योग दिवस का आयोजन आदि कैलाश में किया गया था, जिसका उद्देश्य केदारनाथ धाम, आदि कैलाश जैसे हमारे राज्य के पवित्र स्थलों को जन-जन तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व ने योग को स्वीकार किया है।

11 जुलाई को होने वाला मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित, CM सुनते थे जनता की समस्या

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल निरंतर बढ़ रही है। चार धामों के साथ अन्य धार्मिक स्थलों को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। चार धाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मानसखंड यात्रा के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का विकास कार्य जारी है। आगामी कावड़ मेले को लेकर भी प्रदेश सरकार द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, भक्ति और श्रद्धा का पाठ पढ़ने के साथ ही हमारे भीतर दया, करुणा, मानवता एवं राष्ट्रसेवा का भाव पैदा करती है। उन्होंने कहा कि बुराड़ी क्षेत्र में बन रहा केदारनाथ मंदिर पूरी मानवता को प्रेरणा देने का काम करेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज, स्वामी राजेंद्रानंद, गोपाल मणि महाराज, विधायक महेश जीना, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक संदीप झा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamidelhi newsdhami newskedarnath mandirNational newsUttarakhand News
Previous Post

11 जुलाई को होने वाला मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित, CM सुनते थे जनता की समस्या

Next Post

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Explosion

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर केमिकल टैंकर में ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक दिखीं आग की लपटें

16/01/2025
Twin Towers

Twin Tower के मलबे से होगी करोड़ो की कमाई

28/08/2022
Pigmentation

झाइयों से निजात पाने के लिए करें ये आसान उपाय

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version