• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
10/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रावत के निधन को प्रदेश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) बुधवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंन केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि शैलारानी अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव सदैव याद रखा जाएगा। वे जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रखकर उनका समाधान करवाती थीं।

उन्होंने (CM Dhami) हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व सरल, सहज एवं मृदुभाषी था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

जोशी और महाराज ने भी दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन पर राजपुर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंत्री जोशी ने कहा कि शैलारानी रावत का निधन पार्टी, राजनीति और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया।

सीएम धामी ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का किया शिलान्यास, बोले- सनातन संस्कृति की आस्था को बल मिलेगा

वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन पर शोक जताया। कैबिनेट मंत्री ने केदारनाथ विधायक शैलारानी के निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, जुझारू और कर्मशील विधायक थीं। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का किया शिलान्यास, बोले- सनातन संस्कृति की आस्था को बल मिलेगा

Next Post

एके शर्मा ने अधिकारियों को दिया नया टास्क, कहा- इनसे वसूला जाए बिजली मूल्य

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने अधिकारियों को दिया नया टास्क, कहा- इनसे वसूला जाए बिजली मूल्य

यह भी पढ़ें

Arif

मिल गया आरिफ़ का लापता दोस्त ‘सारस’, अखिलेश ने दी आंदोलन की चेतावनी

23/03/2023
sleeping

सोने से पहले इन चीजों का सेवन होता है खतरनाक

01/01/2026
Road Accident

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई रह गई सूनी, सड़क हादसे में हुई बहन की मौत

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version