• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राफिक एरा में धामी ने शुरू की ‘कौशल ज्योति योजना’, बोले- युवा ही तय करेंगे उत्तराखंड का भविष्य

Writer D by Writer D
04/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami launched 'Kaushal Jyoti Yojana' in Graphic Era

CM Dhami launched 'Kaushal Jyoti Yojana' in Graphic Era

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए ‘ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना’ के तहत निःशुल्क प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया। साथ ही संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

पांच वर्षों की विकास यात्रा का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ राज्य को नई उपलब्धियों तक ले जाएगी।

“राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों से तय होता है”

मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि उसके विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है।” उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने यह साबित किया है कि संकल्प, गुणवत्ता और दूरदृष्टि के बल पर उत्तराखंड जैसा पर्वतीय राज्य भी विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बन सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया अकादमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा शोध, नवाचार और रचनात्मक सोच को नई गति देगा। उन्होंने भीमताल परिसर की स्थापना को पर्वतीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गरीब मेधावी छात्रों को मिलेगा निःशुल्क प्रोफेशनल शिक्षा का अवसर

मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क होटल मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

नई तकनीकों के अनुरूप युवाओं को तैयार करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसे संस्थानों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

“सीखने और नवाचार की क्षमता ही भविष्य की सफलता तय करेगी”

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने का साहस रखेगा।” उन्होंने छात्रों से केवल डिग्री तक सीमित न रहकर नेतृत्व क्षमता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड का युवा रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बने।

नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पिछले पांच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और असफलताओं से निराश न होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राफिक एरा परिवार की ओर से केक भी काटा गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, विधायक प्रताप सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रो. कमल घनशाला, अनिल कुमार नायर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiuttarkhand news
Previous Post

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में JDU की एंट्री, तैयार किया बड़ा चुनावी प्लान

Next Post

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Dehradun gets the gift of 51 development schemes

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

यह भी पढ़ें

benefits of toothpaste

टूथपेस्ट हैं बड़े काम की चीज, फायदे जान चौंक जाएंगे

10/01/2025
Know how much this beautiful actress takes for an episode

जानिए एक एपिसोड के कितने पैसे लेती हैं ये खूबसूरत अदाकारा

18/05/2021
God

भगवान की मूर्ति का गिरना होता है अपशकुन, ऐसे दूर करें आने वाली परेशानियों को

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version