• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान की मूर्ति का गिरना होता है अपशकुन, ऐसे दूर करें आने वाली परेशानियों को

Writer D by Writer D
23/09/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
God

Bhagwan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। यहां घर-घर में एक पूजा घर या पूजा करने का खास स्थान जरूर होता है। कुछ लोग हर दिन अपनी श्रद्धा भक्ति के अनुसार पूजा करते हैं तो कुछ लोग सुबह या शाम के समय दीपक जरूर जलाते हैं। हर पर्व-त्योहार में लोग अपने घर के मंदिर को सुंदर तरीके से सजाते हैं। उसकी साफ-सफाई करते हैं। हर भगवान (God) की प्रतिमा रखते हैं। नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। कई बार पूजा घर की सफाई करने के दौरान भगवान की मूर्ति हाथों से लगकर गिर जाती है। टूट जाती है। कई बार अचानक नजर पड़ती है कि प्रतिमा खंडित हो गई है। क्या इस तरह अचानक देवी-देवता (God) की मूर्ति का खंडित होना या टूट कर गिर जाना किसी अशुभ संकेत की तरफ इशारा है?

क्या भगवान (God) की मूर्ति का टूटना है अपशकुन?

पूजा पाठ के लिए एक विशेष पूजा पद्धति भी है, जिसके अनुसार हमें पूजा करनी चाहिए। बहुत बार देखा गया है कि पूजा करते समय मूर्ति हाथ से छूट कर गिर जाती है। बच्चों के खेलने से गिर जाती है। ऐसे में यह अशुभ संकेत है। आप कुछ उपाय तुरंत करके अपने ऊपर आने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

-वास्तु और हिन्दू धर्म के मुताबिक, घर में रखी भगवान (God) की मूर्ति टूट जाने पर उसे घर से हटा देना चाहिए। खंडित मूर्ति को विधि-विधान से विसर्जित करना चाहिए। उसकी पूजा करना गलत होता है। इससे शुभ फल नहीं मिलते हैं।

-अगर अचानक आपके हाथ से मूर्ति गिर कर टूट जाए तो घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। मूर्ति टूटने का मतलब यह भी हो सकता है कि घर पर आने वाली कोई विपदा को मूर्ति ने अपने ऊपर ले लिया है। जिसकी वजह से वह मूर्ति टूट गयी और आपके ऊपर आए संकट से आप बच गए। फिर भी भविष्य में आपको बचकर रहना चाहिए।

-टूटी हुई मूर्ति को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आ सकती है। खंडित मूर्ति को घर में रखने से अनिष्ट हो सकता है। लड़ाई-झगड़े शुरू हो सकते हैं।

– पूजा की अलमारी दीवार पर भी कुछ लोग टांगते हैं। ऐसा भी होता है कि अचानक से मूर्ति गिर कर या हाथ से छूट कर टूट जाती है। ये भविष्य में होने वाली किसी अनहोनी की तरफ इशारा हो सकता है। वास्तु दोष से बचने के लिए खंडित मूर्ति को बदलकर नई प्रतिमा घर लाएं और उसे पूजा स्थल पर रखें। खंडित मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। खंडित मूर्ति पूजा स्थान पर रखी हुई है तो पूजा करने में मन नहीं लगता। मन विचलित होता है। इसमें बाधा उत्पन्न हो सकती है।

खंडित प्रतिमा का क्या करें?

टूटी हुई मूर्तियों को गली, सड़क, पेड़ के नीचे या कूड़ेदान में फेंकने की गलती ना करें। इसे पानी में विसर्जित कर दें। फोटो फ्रेम टूट जाए तो भगवान (God) की तस्वीर को उसमें से हटा दें और उस टूटी कांच और फ्रेम को हटा दें। कांच के बॉक्स में मूर्ति है या फोटो फ्रेम में तस्वीर है तो उसे भी विसर्जित कर दें। टूटे हुए कांच के फ्रेम में देवी-देवता (God)  की तस्वीर को पूजा घर में रखना अशुभ माना जाता है।

Tags: AstrologyAstrology tipshindu religionSanatan Dharma
Previous Post

इस दिन लक्ष्मी के गजलक्ष्मी रूप की होगी पूजा, जानें कैसे करें

Next Post

नवरात्रि में भूल से टूट जाए व्रत तो पाप से बचने के लिए करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Next Post
Durga Chalisa

नवरात्रि में भूल से टूट जाए व्रत तो पाप से बचने के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

तूफान गुलाब ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-आंध्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

26/09/2021
Toyota Glanza

जल्द लॉन्च होगी टोयोटा ग्लैंजा, 11000 से बुकिंग शुरू

09/03/2022
Garden

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version