• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

Writer D by Writer D
09/05/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय से परिवहन विभाग की ओर से तैयार ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम (ANPR) का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के प्रमुख मार्गों में यातायात के नियमों के अनुपालन और ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि यातायात के नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से यह एक अच्छी शुरूआत है। एएनपीआर कैमरे लगने से लोग यातायात के नियमों का पालन भी करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। इस कैमरे में अभी शुरुआती चरण में जो लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं,उनको चेतावनी के एसएमएस भेजे जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि एएनपीआर कैमरे लगाने की जहां भी आवश्यकता पड़ रही है। स्थानों का चयन कर वहां इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाय। एएनपीआर कैमरे लगने से जीएसटी और अन्य विभागों को भी मदद मिलेगी और कर चोरी की रोकथाम भी इससे संभव होगी। इससे जहां चेकपोस्टों पर जाम से निजात मिलेगी,आवागमन भी सरल होगा। इस व्यवस्था के प्रारम्भ होने से वाहन दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।

सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि मोटर यान अधिनियम, 1988 में संशोधन करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की ओर से वाहनों की इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग किये जाने की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड में राज्य की सीमा पर स्थापित सभी चैक पोस्टों को समाप्त कर दिया गया है। राज्य में इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने के लिए प्रथम चरण में राज्य की सीमा पर एएनपीआर स्थापित करने की योजना बनाई गई है, जिसके लिये राज्य सड़क सुरक्षा कोष से 4.61 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

सचिव परिवहन ने बताया कि योजना के अन्तर्गत एएनपीआर पोर्टल से प्राप्त डाटा को जीएसटी विभाग को उपलब्ध कराने के इन्टीग्रेशन की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है, जबकि अन्य विभागों खनन, आबकारी, पर्यटन, शहरी विकास, वन विभाग तथा पुलिस के साथ इन्टीग्रेशन किया जाना भी प्रस्तावित है ताकि एक ही माध्यम से प्राप्त डाटा का सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा उपयोग किया जा सके। इस व्यवस्था को पूर्णतः आटोमेटेड बनाया गया है। इसके लिए एएनपीआर कैमरे के लिए तैयार सॉफ्टवेयर का इन्टीग्रेशन वाहन पोर्टल और ई-चालान पोर्टल से किया गया है। इससे वाहन की नम्बर प्लेट के आधार पर चालान स्वतः जेनरेट हो सकेंगे, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा।

इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक,आयुक्त राज्य कर डॉ.अहमद इकबाल,निदेशक आईटीडीए नितिका खण्डेलवाल और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiuttarakhand news in english
Previous Post

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

Next Post

कमल खिला तो मऊ में बहेगी विकास की गंगा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Next Post
AK Sharma

कमल खिला तो मऊ में बहेगी विकास की गंगा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

IOCL

इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास फ्री में करें अप्लाई

19/10/2023

एक्ट्रेस गैंगरेप केस में ये फेंस एक्टर बरी, 6 आरोपी पाए गए दोषी

08/12/2025
Mokshada Ekadashi

इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, नोट करें पूजा विधि

03/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version