• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बसंत पंचमी पर करें ये उपाय, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

Writer D by Writer D
16/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

Basant Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज बसंत पंचमी है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। बसंत पंचमी के पर्व से बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन ज्ञान और स्वर की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्‍व है।

मान्‍यता है कि इस विशेष दिन देवी सरस्‍वती का सच्चे मन से पूजन करने से विद्या और बुद्धि प्राप्त होती है। बसंत पंचमी के दिन शुभ कार्य करने चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही मां सरस्‍वती की अपने भक्‍तों पर कृपा होती है।

आइए जानें बसंत पंचमी के दिन क्‍या उपाय करने चाहिए और मां सरस्‍वती को किन चीजों का भोग लगाया जाना चाहिए-

-बसंत पंचमी पर गुरु शिष्‍य परंपरा का विशेष महत्‍व समझा जाता है। यही वजह है कि इस पवित्र अवसर पर छोटे बच्‍चों की विद्या आरंभ करवाई जाती है। वहीं खासतौर पर विद्यार्थी, लेखक, कवि, गायक यानी कला और साहित्‍य से जुड़े लोग भी मां सरस्‍वती की आराधना करते हैं।

गुप्त नवरात्रि का पांचवा दिन: आज करें मां छिन्नमस्ता देवी की पूजा, होंगी सारी चिंता दूर

-मान्‍यता है कि इस पवित्र अवसर पर अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है और मस्तिष्‍क एकाग्र रहता है।

-मान्‍यता है कि बसंत पंचमी के दिन बिना स्‍नान किए भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन पवित्र नदी में स्‍नान जरूर किया जाना चाहिए। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए।

-बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्‍व होता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को पीले पुष्प के साथ पीले रंग की मिठाई भी अर्पित की जानी चाहिए।

इस त्योहार पर पीले रंग का महत्व बताया गया है, क्योंकि बसंत का पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा, प्रकाश और आशावाद का प्रतीक है। इसलिए मान्‍यता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए।

बसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

मान्‍यता है कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित किए जाने चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। साथ ही देवी सरस्वती को चंदन का तिलक करना चाहिए। इससे वह प्रसन्‍न होती हैं और उनकी ज्ञान का वरदान मिलता है।

मां सरस्‍वती की पूरे विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्‍हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसमें उन्‍हें बूंदी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें खीर और मालपुए का भोग भी लगा सकते हैं।

Tags: Basant Panchamibasant panchami 2021basant panchami ka muhurtbasant panchami kab haisarswati puja
Previous Post

लाल किला हादसा: आरोपी दीप सिद्धू की पुलिस कस्टडी बढ़ी, सीबीआई को मिली रिमांड

Next Post

चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत, 317 रनों से जीता मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

walnut
फैशन/शैली

वजन घटाने में सहायक है ये मेवा

02/07/2026
फैशन/शैली

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

02/07/2026
chane ki kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत India's stunning victory in Chennai Test

चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत, 317 रनों से जीता मैच

यह भी पढ़ें

Conversion

MBA की छात्रा का धर्मांतरण करने वाला प्रोफेसर पूरे परिवार के साथ फरार

27/06/2021
DM Ravindra Kumar Unnao DM

उन्नाव डीएम रविंद्र कुमार कोरोना पॉज़िटिव, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन

02/04/2021
Sputnik-V vaccine

रूस से भारत पहुंची Sputnik-V वैक्सीन की पहली खेप, हैदराबाद में उतरा विमान

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version