• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत, 317 रनों से जीता मैच

Desk by Desk
16/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत India's stunning victory in Chennai Test

चेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 317 रन से मात दे दी है। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। बता दें कि अहमदाबाद में आगामी 24 फरवरी से होने वाला अगला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने मैच जीतने के लिए इग्लैंड के सामने 482 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था, जिसके आगे पूरी इंग्लिश टीम महज 164 रनों धराशाई हो गई।

टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल के 60 रन पर पांच विकेट , ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 53 रन पर तीन विकेट और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 25 रन पर दो विकेट) के चक्रव्यूह में फंसकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने समर्पण कर दिया। भारत ने साढ़े तीन दिन के अंदर दूसरा टेस्ट 317 रन के विशाल अंतर से जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने इस जीत के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश से गठबंधन को तैयार, सपा में विलय से इंकार

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रन का असंभव लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलते हुए चौथे दिन दूसरे सत्र में 164 रन पर सिमट गयी और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस जीत ने भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। भारत को अब अहमदाबाद में होने वाले शेष दो टेस्टों में एक जीतना है और एक ड्रा खेलना है, जबकि इंग्लैंड को शेष दोनों टेस्ट जीतने होंगे। अश्विन को मैच में आठ विकेट और शतक के आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

भारत ने कल अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रन का असंभव सा लक्ष्य था। इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया। डेनियल लॉरेंस ने 19 रन और कप्तान जो रुट ने दो रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इंग्लैंड की हार तो सुबह के सत्र में ही तय हो गयी थी जब उसने लंच तक अपने सात विकेट 116 रन तक गंवा दिए थे। भारतीय स्पिनरों ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड की पारी 164 रन पर समेट दी। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने सर्वाधिक 43 रन और कप्तान जो रुट ने 33 रन बनाये।

पदार्पण टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अपनी यादगार शुरुआत की। उन्होंने मैच में कुल सात विकेट लिए। पटेल ने दूसरी पारी में 21 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 18 ओवर में 53 रन पर तीन विकेट लेकर मैच में आठ विकेट पूरे किये। पहली पारी में खाली हाथ रहे कुलदीप ने दूसरी पारी में 6.2 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके।

Tags: 317 रनों से जीताaxar patelCricket News in Hindiind vs eng 2nd testind vs eng live scoreind vs eng scorecardind vs eng test liveind vs eng test live scoreind vs eng test scorecardindia vs englandIndia vs England 2021india vs england matchindia vs england testIndia's stunning victory in Chennai TestLatest Cricket News Updateslive cricket scoretest match ind vs engअक्षर पटेलचेन्नई टेस्ट में भारत की शानदार जीतभारत बनाम इंग्लैंडलाइव क्रिकेट स्कोर
Previous Post

आज बसंत पंचमी पर करें ये उपाय, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

Next Post

जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए भेजा PMCH

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
Anant Singh

जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए भेजा PMCH

यह भी पढ़ें

Sara Ali Khan created panic in black dress

सारा अली खान ने ब्लैक ड्रेस में मचाया तहलका, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

04/06/2021
Bombay Velvet

अनुराग कश्यप ने बताया- ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए रणवीर सिंह को करना चाहते थे कास्ट

20/09/2020
CM Nayab Singh

विकसित भारत के निर्माण में एक नया अध्याय लिखेगा यह बजट : सीएम नायब सैनी

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version