• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रवासी उत्तराखडियों ने अपने कार्यों के बल पर देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है: धामी

Writer D by Writer D
28/09/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की एक वेबसाइट लाॅन्च की इस। वेबसाइट के माध्यम से प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट आइटीडीए के माध्यम से तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने विदेशों और विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 नवम्बर 2024 को प्रस्तावित प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर देहरादून में देश के विभिन्न प्रदेशों में रह रहे प्रवासियों को आमंत्रित कर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि से सबका जुड़ाव होता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के प्रवासियों का राज्य के विकास के लिए सहयोग लिया जाए और उनको अपनी मातृभूमि से जुड़ाव के लिए उन्हें हरसंभव सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश-दुनिया में अपने कार्यों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में रहने वाले सभी उत्तराखण्ड वासियों से हमारा नियमित सम्पर्क होना चाहिए। हमारा प्रयास है कि हम हर सुख-दुःख में भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in एक वेबसाइट लॉन्च की। उन्हाेंने इस वेबसाइट पर विदेशों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का डाटाबेस अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विदेश भ्रमणों के दौरान हमारे प्रवासी भाई-बहनों की ओर से जिस तरह स्वागत किया जाता है, इससे उनका अपनी पैतृक भूमि से लगाव और अपनी संस्कृति से जुड़ाव स्पष्ट परिलक्षित होता है।

UPITS: स्वाद के शौकीनों को भाया यूपी का चटपटा जायका

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in का उद्देश्य विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न प्रदेशों में निवासरत उत्तराखण्डियों तक राज्य सरकार की पहुंच बनाने, उन्हें उनकी मातृ भूमि के साथ जोड़ने, विकास में उनकी विशेषज्ञता, अनुभव और वित्तीय क्षमताओं का लाभ लेने के लिए और उल्लेखनीय उपलब्धि वाले प्रवासियों को सम्मानित करना है। विदेशों में रह रहे प्रवासियों की सुविधा के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिंक भी वेबसाइट में दिये गये हैं। प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न स्रोतों से देश के अन्दर और विदेशों में कार्यरत प्रवासी संगठनों और प्रतिष्ठित प्रवासियों के सम्पर्क सूत्र एकत्र किये हैं। अभी तक 18 देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से सम्पर्क स्थापित किया जा चुका है।

इस माैके पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, दीपेन्द्र चौधरी, एसएन पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक आईटीडीए नीतिका खण्डेलवाल, प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चन्द्र नौटियाल और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

UPITS: स्वाद के शौकीनों को भाया यूपी का चटपटा जायका

Next Post

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

भाजपा की नफरती राजनीति की हुयी हार: अखिलेश यादव

08/06/2024
सुशील मोदी Sushil Modi

सुशील मोदी बोले- लोजपा से हमारा कोई गठबंधन नहीं, जल्द भ्रम खत्म होगा

15/10/2020

प्रसार भारती में संस्कृत एंकर व कॉपी एडिटर के पदों पर भर्ती

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version