• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPITS: स्वाद के शौकीनों को भाया यूपी का चटपटा जायका

Writer D by Writer D
28/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
UPITS

UPITS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा। छुट्टी का दिन हो, एक ही छत के नीचे अलग अलग जगहों के चटपटे जायके हो तो भला स्वाद के शौकीनों के कदम रुकें भी तो कैसे? यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में शनिवार को अवकाश के चलते दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। विजिटर्स ने जमकर खरीदारी तो की ही, चटपटे जायके का भी लुत्फ उठाया। नोएडा, गाजीपुर, मथुरा, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, बनारस और लखनऊ के लजीज जायकों के स्टॉल पर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।

नोएडा की गुर्जरी थाली का क्रेज

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। ऐसे में ट्रेड शो पहुंचने वाला हर दर्शक नोएडा की गुर्जरी थाली का स्वाद चखने से खुद को नहीं रोक पा रहा। इसकी खासियत इसे बाकियों से भिन्न बनाती है। स्टॉल संचालक अरुण भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोटे अनाजों के प्रयोग को प्रोत्साहित करते हैं। हमारी कोशिश है कि एक बार फिर मोटा अनाज लोगों की थाली में जगह पाए। गुर्जरी थाली मोटे अनाजों से बनी है। हम थाली में ज्वार, बाजरे की रोटी, सरसो का साग, दाल देते हैं। यहीं नहीं छाछ और कढ़ी चावल के भी दीवानों की संख्या कम नहीं हैं।

खुर्जा की खुरचन और लखनऊ की बिरयानी ने भीड़ को बांधा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड (UPITS) में खुर्जा की खुरचन स्टॉल पर जायके के शौकीनों की लाइन लगी थी। दरअसल, खुरचन का स्वाद है ही ऐसा। स्टॉल संचालक ने बताया कि ट्रेड शो में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में खुर्जा की खुरचन वैसे भी बहुत प्रसिद्ध है। ट्रेड शो आने वाले विजिटर्स इसका स्वाद भी चख रहे हैं। वहीं, लखनऊ की बिरयानी का तो कहना ही क्या। स्टॉल के बाहर की लाइन देखकर तो यही कहा जा सकता था कि जैसे बिरयानी की खुशबू लोगों की खींच लायी हो। बुलंदशहर से आए आशीष यादव ने कहा कि लखनऊ की बिरयानी का स्वाद यहां भी वैसा ही था जैसा लखनऊ शहर में मिलता है, मसालों की खुशबू ने पिछले साल लखनऊ की यात्रा की याद दिला दी।

गाजीपुर की पालक पत्ता चाट और मथुरा के पेड़े

पालक पत्ता का चाट, ट्रेड शो में जिसने भी यह सुना उसके कदम खुद ब खुद गाजीपुर के स्टॉल की तरफ बढ़ चले। कुरकुरे पालक के पत्तों पर चटपटे मसालों के साथ बनी चाट खाकर दर्शक खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए। इसमें खट्टी-मीठी चटनी का ऐसा मिश्रण था कि एक बार खाने पर लोग इसे बार-बार मांग रहे थे। चटपटे के साथ ही मिठाई पसंद करने वालों के लिए भी कई स्टॉल थे। मथुरा के पेड़े दर्शकों ने खूब खरीदे। मथुरा के पेड़े की मिठास कुछ ऐसी थी कि ग्राहक पैक कराकर घर भी ले जा रहे थे।

प्रयागराज की दही जलेबी और आगरा का पंछी पेठा

प्रयागराज के स्टॉल पर दही जलेबी, दही इमरती और कुल्हड़ लस्सी बिक रही थी। स्टॉल संचालक राजकुमार ने बताया कि जलेबी और इमरती तो राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मिल जाती है लेकिन दही के साथ जलेबी का स्वाद तो प्रयागराज में ही मिलता है। दही संग जलेबी चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। इसका स्वाद ग्राहकों को पसंद भी आ रहा है। इसी तरह, आगरा का पंछी पेठा तो पूरे भारत में मशहूर है। पेठे की मिठास और उसकी अलग-अलग वैरायटी ट्रेड शो भी ग्राहकों का ध्यान खींच रही है।

गोरखपुर के छोले समोसे और गाजियाबाद की टिल्ला कुल्फी

गोरखपुर के छोले समोसे अपने चटपटे और मसालेदार स्वाद के लिए जाने जाते हैं और ट्रेड शो में इसका जादू बरकरार है। छोले और समोसे का यह संगम ग्राहकों को खूब पसंद आया। मेरठ की अंकिता ने कहा कि समोसे तो पहले भी खाए हैं लेकिन छोले के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। गाढ़े दूध की बनी गाजियाबाद की ठंडी और मलाईदार टिल्ला कुल्फी भी ग्राहकों को पसंद आयी। स्वाद के शौकीन इसे बार-बार खरीदने के लिए स्टॉल पर आ रहे थे। गाजियाबाद के विनय शर्मा ने बताया कि बहुत दिन बाद कुल्फी खायी। बचपन की यादें ताजा हो गईं।

4 दिन में 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स बने UPITS 2024 का हिस्सा

वहीं बलिया स्टॉल के संचालक धर्मेंद्र ने बताया कि लिट्टी चोखा का क्रेज यहां भी बरकरार है। मोदीनगर की जैन शिकंजी स्टॉल के संचालक राहुल की मानें तो शिकंजी की बिक्री खूब हो रही है। 10 रुपये के बोतल में भी शिकंजी बेची जा रही है। 70 रुपये में बिक रही इको थाली खरीदने के लिए भी ग्राहकों की लंबी लाइन दिखी।

Tags: Noida newsUPITSUPITS-2024
Previous Post

उत्तर प्रदेश के बहुमुखी विकास का मॉडल प्रेरणादायक : गोयल

Next Post

प्रवासी उत्तराखडियों ने अपने कार्यों के बल पर देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

प्रवासी उत्तराखडियों ने अपने कार्यों के बल पर देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है: धामी

यह भी पढ़ें

अमित शाह Amit Shah

पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे अमित शाह

11/02/2021
arrested

किसान को लूटने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

01/11/2021

योगी सरकार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नन्हे-मुन्हों को बांटेगी प्री-स्कूल किट

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version