• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ‘अपणि सरकार’ और ‘उन्नति’ पोर्टल का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ‘अपणि सरकार’ और ‘उन्नति’ पोर्टल eservices.Uk.gov.in का शुभारंभ किया। इस सेवा के तहत अब एक क्लिक पर राज्य के 9 विभागों की 75 सेवाएं, ऑनलाइन पेपरलेस उपलब्ध होंगी। सरकार की इस पहल से आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ घर बैठे मिलेगा। साथ ही समय और पैसे की भी बचत होगी। इस मौके पर शहर के मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडी सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अपणि सरकार’ और ‘उन्नति’ पोर्टल का शुभारम्भ करते हुए बागेश्वर की निशा, उधमसिंह नगर की कमला, हरिद्वार की उपासना, टिहरी के प्रणव से संवाद कर योजना की जानकारी ली। आवेदन की समस्या और सुविधा के बारे में बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आवेदकों से इस योजना के साथ इगास अवकाश के संबंध में लोगों को बताने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 9 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे लाभ मिलेगा।

इन सेवाओं के निवेदन ,प्रमाण पत्र प्राप्त करने आदि कार्यों में जनता की कठिनाइयों को यह पोर्टल निसंदेह न केवल सहज और सुगम बनाएगा अपितु अनावश्यक बाधाओं को समाप्त कर देगा। इस पोर्टल एक तय समय सीमा के अंदर उन्हें सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा। अनेक विशेषताओं से सुसज्जित इस पोर्टल के निगरानी तंत्र के माध्यम से सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी, जिसके परिणाम स्वरूप एक पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी।

इस पोर्टल के ज़रिए नागरिकों के आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही सक्षम पदाधिकारी की निगरानी में सभी प्रक्रिया संपन्न होगी। पटवारी से तहसीलदार , जिलाधिकारी से मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री तक इस मॉनिटरिंग तंत्र के हिस्सा हैं, जिससे यह स्पष्ट है की ‘अपणि सरकार’ पोर्टल सुलभता के साथ उत्तराखंड सरकार को आपके द्वार लाने का ही नही अपितु जवाबदेह प्रशासन की नीति को भी मुकम्मल करेगी।

नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, समय और पैसे की होगी बचत-

‘अपणि सरकार’ पोर्टल के जरिए उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर समयवधि तरीके से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। इससे संबंधित आवेदनकर्ता को तहसील और अन्य दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इससे संबंधित व्यक्ति का समय भी बचेगा और दफ्तर तक जाने के लिए खर्च होने वाले किराए की भी बचत होगी। पहले उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने या फिर मामूली गलती के लिए बार-बार दफ्तरों में जाना पड़ता था। इस व्यवस्था से इन सब बातों का छुटकारा मिलेगा।

चुनाव से पहले सपा-बसपा को तगड़ा झटका, 10 एमएलसी आज भाजपा में होंगे शामिल

इस पोर्टल से आसानी से आम जनता योजनाओं और सेवाओं का लाभ ले सकेगी और साथ ही साथ डिजिटल सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे लोग इंटरनेट के प्रति अधिक जागरूक होंगे और वे अपना काम घर बैठे अपने लैपटॉप या मोबाइल से कर सकेंगे।

इस मौके पर प्रदेश के विधायक और लाभार्थी भी जुड़े रहे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अरविंद ह्यांकी,निदेशक आइटीडीए डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: apni sarkar portalcm pushkar singh dhamiNational newsunnati portaluttrakhand governmentUttrakhand News
Previous Post

अनियंत्रित ट्रक मकान पर पलटा, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Next Post

बीजेपी ने दिया बड़ा झटका, सपा के चार एमएलसी को पार्टी में किया शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

बीजेपी ने दिया बड़ा झटका, सपा के चार एमएलसी को पार्टी में किया शामिल

यह भी पढ़ें

G-20

G-20 की 100वीं कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों की बैठक का समापन

19/04/2023
UPSC NDA-CDS 1

UPSC NDA 1 एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

25/03/2023
उर्दू विभाग में व्याख्यान Khwaja Moinuddin Chishti Language University

शिक्षा और जीवन में बदलाव निरंतर होते रहने चाहिए : प्रो. राजीव मनोहर

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version