• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Writer D by Writer D
21/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर (Haridwar Ganga Corridor) के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की हरिद्वार गंगा कॉरिडोर महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत पहले चरण विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

मंगलवार को सीएम धामी ने हरिद्वार में हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 213 करोड़ रुपये से अधिक लागत की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें प्रशासनिक मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, हर की पैड़ी पुनर्विकास, हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र का पुनर्विकास और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

सीएम धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर समेत अन्य धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले कुंभ को देखते हुए हरिद्वार में घाट, पुल, संपर्क मार्ग और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

इसमें 43.25 करोड़ प्रशासनिक मार्ग, 66.75 करोड़ से हरकी पैड़ी व सुभाष घाट का पुनरुद्वार, 66.34 करोड़ से हरकी पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना का विकास, 58.34 करोड़ की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्वार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हरिद्वार के विकास को केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी काम कर रही है। सीएम ने कहा कि विकास कार्यों की इस गति को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Tags: uttarkhand news
Previous Post

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

Next Post

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Chamba Landslide
राष्ट्रीय

चंबा में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से दबे वाहन, घरों में घुसा मलबा

28/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

PM मोदी का पोस्ट हटाने पर Meta ने मानी गलती! माफी मांगकर वीडियो किया बहाल

28/07/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

बारिश से धंसी नंदा की चौकी पुल की सड़क, आशीष चौहान ने किया निरीक्षण

28/07/2026
Bus carrying Amarnath pilgrims falls into a gorge.
Main Slider

गांदरबल में खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 39 श्रद्धालु घायल

28/07/2026
Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

125 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा पंचग्रही योग, इन 4 राशियों को चमकेगी किस्मत

22/04/2023
kinnar society

जबरन किन्नर बनाने के आरोप पर किन्नर समाज में रोष, SSP से की शिकायत

04/02/2021
दिग्गज खिलाड़ी का निधन indian premier league 2020

बीसीसीआई IPL के नए प्रायोजक का आज कर सकती है ऐलान, टाटा दौड़ में सबसे आगे

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version