• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव का जिक्र उत्तराखंड के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
29/09/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अनारवाला में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114वें संस्करण को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा उत्तराखंड के अपने कार्यक्रमों में हमेशा जिक्र करते हैं। आज भी अपने कार्यक्रम में उत्तरकाशी का जिक्र किया, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा सबको सामाजिक सरोकारों को लेकर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। दस सालों में इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों और लोगों की ओर से जनहित में किये गये अनेक कार्यों का जिक्र किया और लोगों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर लोगों की ओर से अनेक सराहनीय कार्य किये भी जा रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राज्य के उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव झाला का जिक्र किया। यहां के युवाओं ने अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गांव में ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान चला रहे हैं। यह स्वच्छता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है। इसके तहत गांव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गांव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर, उसे, गांव के बाहर, तय जगह पर डाला जाता है। इससे झाला गांव भी स्वच्छ हो रहा है और लोग जागरूक भी हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वच्छता के इस तरह के कार्यक्रम जनसहयोग से प्रदेश के हर क्षेत्र में चलाए जाए। राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता अभियान पर राज्य सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने फोन कर जाना खड़गे का हालचाल, स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको अपना योगदान देना है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ पर विशेष ध्यान देना है। त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीददारी कर हमें स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका को बढ़ाने में योगदान देना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हमें विकास के साथ अपनी विरासत को भी बढ़ावा देना होगा। अपनी स्थानीय भाषा, बोलियों और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास करने हैं।

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव: मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने हमेशा उत्तराखंड की चाहे बाल मिठाई हो या एपण कला और आज उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के झाला गांव का जिक्र किया। इस गांव के युवा रोजाना गांव में दो घंटे सफाई करते हैं। इससे गांव स्वच्छ हो रहा है और लोग जागरुक भी हो रहे हैं। उन्होंने सभी से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील की।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Next Post

कांग्रेस राज्य की जनता को ठगकर हरियाणा को बनाना चाहती है कंगाल: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
Next Post
CM Dhami

कांग्रेस राज्य की जनता को ठगकर हरियाणा को बनाना चाहती है कंगाल: धामी

यह भी पढ़ें

राम मंदिर

आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी, भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

02/08/2020
arrested

मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

22/12/2021
Keshav Maurya

विपक्ष के पास भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत नहीं: केशव मौर्य

07/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version