रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज देश में जनभागीदारी को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की भागीदारी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका प्रयास’ का संदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







