• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Writer D by Writer D
11/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों ने सड़क एवं संपर्क मार्ग, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, रोजगार, स्थानांतरण और स्थानीय विकास से जुड़े मामले मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से उनकी स्थिति की जानकारी ली और पात्रता एवं नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और लंबित मामलों के समाधान का रास्ता भी खुलता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए। वहीं, जिन प्रकरणों में शासन स्तर पर निर्णय अपेक्षित है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचाना है। सरकार की योजनाओं और नीतियों की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के साथ नियमों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. काण्डपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

Next Post

10वीं पास के लिए इनकम टैक्स विभाग में नौकरी, बिना फीस करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
Next Post
Government Jobs

10वीं पास के लिए इनकम टैक्स विभाग में नौकरी, बिना फीस करें आवेदन

यह भी पढ़ें

keshav maurya

सपा मुखिया अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दे भगवान: केशव मौर्य

30/07/2022
Keshav Maurya

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

27/07/2026
Air Pollution in Pakistan

मौत की हवा! पड़ोसी देश में AQI 2000 पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन; स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

18/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version