• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Writer D by Writer D
21/09/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/देहारादून। उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्रिमंडल बदलाव की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग- यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती सहित प्रदेश के कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

सीएम धामी (CM Dhami)  ने मानसून सीजन में हुई प्राकृतिक आपदा की घटनाओं का ब्योरा और राहत और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए केंद्र से मदद मांगी। सीएम धामी ने दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार अपराह्न केंद्रीय मंत्री शाह से शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाकात लगभग एक घंटें की बताई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा और उससे हुए नुकसान का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर ये प्राकृतिक आपदाएं हुई, वहां राहत और बचाव कार्यों की मानिटरिंग के लिए वे स्वयं मौके पर पहुंचे।

सीएम धामी ने किसाऊ बांध बहुउद्देशीय परियोजना बैठक में किया प्रतिभाग

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि देहरादून से लगे मालदेवता, सरखेत, कुमाल्डा, ग्वा़ड़, पिथौरागढ़ के धारचूला आदि क्षेत्रों में आपदा से जनहानि के साथ ही संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। कहा कि काफी संख्या में लोगों को एसडीआरएफ के मदद से रेस्क्यू भी किया है।

संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में भी शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर भी चर्चा की और कहा कि दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने बताया कि मुलाकात के दौरान राज्य के विकास को लेकर भी कई मुद्दों पर वृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में बताया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उत्तराखंड के सुख- दुख में केंद्र सरकार मजबूती के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

Tags: cm dhamidelhi newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

प्रदेश के विकास में और जनता की खुशहाली बढ़ाने में ऊर्जा विभाग का अहम योगदान: एके शर्मा

Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्य के लेटर पैड पर दो लाख की वसूली, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य के लेटर पैड पर दो लाख की वसूली, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

murder

एक माह से गायब युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

05/03/2022
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Cow

आर्थिक समस्याओं से है परेशान, तो करें ये छोटा सा उपाय

07/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version