• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की भेंट, एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में बनाए रखने की मांग

Writer D by Writer D
16/11/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami met Defense Minister Rajnath Singh

CM Dhami met Defense Minister Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश के सामरिक महत्व और प्रशासनिक सुविधा से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उत्तराखंड की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने और यहाँ सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान मौजूद होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यधिक है। उन्होंने अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच को देहरादून में ही यथावत संचालित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य भविष्य में भी उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग (PWD) के पास ही बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग विश्वप्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख रूट है, जिसकी अगली यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। धार्मिक-सांस्कृतिक आस्था से जुड़े इस आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए मार्ग का रख-रखाव स्थानीय स्तर पर PWD द्वारा करना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्य निष्पादन के दृष्टिगत PWD ही इस मार्ग के अनुरक्षण के लिए सर्वोत्तम विभाग है। इससे यात्रा प्रबंधन के साथ ही स्थानीय आवागमन भी सुगम होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत दोनों विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Tags: cm dhami
Previous Post

उत्तराखण्ड ने अपनी 25 वर्षों की विकास यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया: सीएम धामी

Next Post

जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो तो भूल कर भी…. रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Semolina
Main Slider

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

25/08/2026
sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

25/08/2026
Tulsi Manjri
Main Slider

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

500 साल पुरानी हिलजात्रा को मिला संरक्षण का भरोसा, जाखनी के बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

24/08/2026
Next Post
Rohini Acharya

जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो तो भूल कर भी.... रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें

Farmer protest

किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा सीमा पर किसानों का बढ़ने लगा जमावड़ा

26/12/2020
'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow

लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे; जाम में फंसा मंत्री का काफिला

14/08/2026

You Tube पर the kashmir files को डालने की बात पर भड़के अनुपम खेर

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version