• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी पर की चर्चा

Writer D by Writer D
23/08/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Scindia) से मुलाकात की। इस दौरान धामी ने उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी के बारे में विस्तार की चर्चा की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने 30 सितंबर तक कार्यादेश जारी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-देहरादून के लिए एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत गतिमान है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 सितम्बर तक इस सम्बन्ध में एयरलाइन्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्तर से कार्यादेश जारी कर दिये जाएं ताकि पिथौरागढ़ की कनेक्टिविटी स्थापित के लिए अग्रेतर कार्यवाही हो सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव दिया गया है कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे 2बी से 3सी में अपग्रेड करने और स्वतंत्र प्रबंधन के लिए इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया जाए। इस विषय पर निर्णय हुआ कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार अविलम्ब एमओयू की सेवा शर्तें तैयार करने के लिए शीघ्र निर्णय ले सके।

मुख्यमंत्री की ओर से पवन हंस को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा के सुचारू रूप से संचालन और अल्मोडा को हेली सेवा से जोड़ने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 26 अगस्त, 2022 से प्रत्येक दिन पवन हंस की हवाई सेवा उपलब्ध करने के सम्बन्ध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्तर से नियमित सेवा के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाए।

दिल्ली में बरपा कोरोना का कहर, एक दिन में हुई इतनी मौतें

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कुमाऊं की एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार के प्रस्तावित नये अलाइनमेंट का ओएलएस सर्वे करने का अनुरोध किया।

इस संबंधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 30 नवम्बर 2022 तक परियोजना से सम्बन्धित ओएलएस सर्वे के निर्देश नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दिये है। गौचर एवं चिन्यालीसौड दो छोटे एयरपोर्टो की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने देहरादून के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने की अपेक्षा केन्द्रीय मंत्री से की।

इस अवसर पर चेयरमैन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया संजीव कुमार, अपर सचिव नागरिक उड्डयन, भारत सरकार उषा पाडी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidelhi newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

दिल्ली में बरपा कोरोना का कहर, एक दिन में हुई इतनी मौतें

Next Post

पुस्तक समीक्षा “वो खाली बेंच”

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
wo khali bench

पुस्तक समीक्षा "वो खाली बेंच"

यह भी पढ़ें

murder

बच्चे के साथ कुकर्म के बाद निर्मम हत्या

20/07/2022
Transfer

यूपी में आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

18/11/2023
निर्मम हत्या

फरीदाबाद : दिन-दिहाड़े गोली मारकर पति-पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version