• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा की बुनियाद हैं वीर बलिदानी

Writer D by Writer D
21/10/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बलिदानी पुलिसकर्मियों की वीर गाथा को याद करते हुए उनकी वीरता को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी भी पुलिस स्मृति दिवस का स्मरण करें। ये सभी वीर ​बलिदानी राष्ट्रीय सुरक्षा की बुनियाद हैं। उनका ​बलिदान सभी के लिए प्रेरणास्राेत रहेगा। ऐसे वीर जवानों की वीरता का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की स्थापना की है, जो पुलिस बल के अद्वितीय समर्पण और बलिदान का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) पुलिस स्मृति दिवस पर साेमवार काे रेसकाेर्स स्थित पुलिस लाइन में एक श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस स्मारक आने वाली पीढ़ियों को न केवल जवानों की वीरता और साहस की गाथाओं से परिचित कराएगा बल्कि यह उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।

पुलिस स्मृति दिवस न केवल वीर जवानों का श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, बल्कि आज का दिन यह भी स्मरण कराता है कि पुलिस बल कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अद्वितीय समर्पण के साथ प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने हर एक चुनौतियों का सामना किया है। आतंकवाद हो, देश के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलवाद हो, प्राकृतिक आपदा हो या फिर कानून व्यवस्था से जुड़ी जटिल परिस्थितियां हो। हर परिस्थिति में हमारी पुलिस ने अदम्य साहस और वीरता, विवेक का अभूतपूर्व परिचय दिया है। उन्हाेंने कहा कि उत्तराखंड राज्य भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। ऐसे में राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए बनानी होगी ठोस योजना

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आधुनिक युग में अपराध का स्वरूप भी बदल रहा है। ऐसे में पुलिस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण दोनों ही हो जाती है। सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि के रूप में स्थापित करेंगे और नशा को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। धामी ने कहा कि मातृशक्ति का उत्तराखंड राज्य गठन में विशेष योगदान रहा है। उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक थानों में महिला हेल्पडेस्क के साथ क्यूआरटी का गठन किया गया है।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके लिए सरकार ने उप निरीक्षकों के 222 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है। साथ ही दो हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड खेल नीति के तहत पुलिस विभाग में विशेष कोटा के माध्यम से भर्ती का प्रावधान किया है।

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पुलिस विभाग को दी सौगात

उत्तराखंड सरकार पुलिस परिवार के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर सरकार आने वाले दिनों में और बेहतर करने वाली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पुलिस विभाग को कई सौगात दी है। पुलिसकर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए अगली राशि 100 करोड़ रुपये आवंटित की जाएगी।

सीएम योगी ने बहुमंजिल आवास और प्रशासनिक भवन के रखरखाव को दिये ₹1,380 करोड़

उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि की जाएगी। निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों की वर्दी भत्ते में भी 3500 रुपये की वृद्धि की जाएगी। नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों के लिए उच्चतम का भत्ता 200 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा।

Tags: cm dhamidehradun newspolice smriti diwasuttarakahnd news
Previous Post

यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट: इस दिन जारी हो सकता परीक्षा का रिजल्ट

Next Post

ड्रग्स और साइबर क्राइम पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
CM Dhami

ड्रग्स और साइबर क्राइम पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Rain

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, मंत्रियों-अफसरों की संडे की छुट्टी रद्द

09/07/2023
Road Accident

तेज रफ्तार टवेरा पलटने से पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

27/10/2022
CM Dhami

धामी ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का किया शुभारंभ

23/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version