• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय संस्कृति में विवाह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र मिलन: CM

Writer D by Writer D
15/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वेड इन उत्तराखंड’ परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ निवेश और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों के साथ साझेदारी को भी बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री बुधवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, किमाड़ी में इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज (ICEI) द्वारा आयोजित ‘ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखंड’ राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट विशेषज्ञों, पर्यटन उद्यमियों और निवेशकों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन राज्य में वेडिंग टूरिज्म को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों के विचार-विमर्श से उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने आयोजन के लिए आईसीईआई की टीम और पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट के संस्थापक आचार्य आशीष सेमवाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इस मंथन के सकारात्मक परिणाम राज्य के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत इस पवित्र अवसर को और भी विशिष्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर जैसी धार्मिक धरोहर उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वैश्विक पहचान दिलाने की क्षमता रखती है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार त्रियुगीनारायण, ओंकारेश्वर (ऊखीमठ), रामनगर, टिहरी, मसूरी सहित कई स्थलों को विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन वेडिंग सेंटर के रूप में विकसित कर रही है। उनके अनुसार वेडिंग टूरिज्म केवल होटल और रिसॉर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय कारीगरों, लोक कलाकारों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी चालकों और छोटे कारोबारियों को भी प्रत्यक्ष रूप से रोजगार और आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति, अध्यात्म और वेलनेस का अद्भुत संगम है। इसी सोच के तहत राज्य सरकार वेडिंग टूरिज्म के साथ-साथ स्पिरिचुअल टूरिज्म और वेलनेस टूरिज्म को भी समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय से विश्वस्तरीय वेलनेस अनुभव कैसे विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकार केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, विवेकानंद कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर, यमुना कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके अलावा वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण उत्तराखंड आज निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क, रेल और रोपवे आधारित ट्रिपल आर (Triple R) कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, विभिन्न रोपवे परियोजनाएं, जौलीग्रांट और पंतनगर हवाई अड्डों का विस्तार तथा सभी जिलों में हेलीपोर्ट विकास पर्यटन को नई गति देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों, वेडिंग प्लानर्स और इवेंट आयोजकों को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद विशेषज्ञों और निवेशकों से उत्तराखंड के पर्यटन विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने सुझाव साझा करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड जल्द ही विश्व के प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित होगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री साय

Next Post

मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

Veg Spring Roll

बनाएं वेज स्प्रिंग रोल, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड का स्वाद

25/07/2025
Walmart Inc. CEO Doug McMillan

डग मैकमिलन ने कहा- प्रतियोगिता से हुआ ग्राहकों को फायदा

10/12/2020

IT अपीलीय ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ा झटका, बैंक खातों पर कार्रवाई रोकने को नहीं मिला स्टे

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version