• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान देश और धर्म के लिए अनुकरणीय है: सीएम धामी

Writer D by Writer D
19/03/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को ‘गुरुमत संत समागम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान, शक्ति और साधना देश और धर्म के लिए अनुकरणीय है। सिख गुरुओं के योगदान को जानकर हम देश के इतिहास को समझ बेहतर तरीके के समझ पाएंगे।

मंगलवार को काशीपुर, उधम सिंह नगर स्थित गोराया पेपर मिल में आयोजित ‘गुरुमत संत समागम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयोजित लंगर में प्रसाद वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने 325वें खालसा सजना दिवस को समर्पित गुरुमत संत समागम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुनानक देव, गुरु गोविंद सिंह सहित सभी गुरुओं के आशीर्वाद से प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने विदेशी आक्रांताओं से भारत के धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा पंथ ने मातृभूमि की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। खालसा पंथ देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु कृपा से निकला हुआ प्रकाश पुंज है। जो हमें धर्म, सच्चाई का रास्ता दिखाने का काम करता है। इस पंथ ने विपरीत परिस्थितियों में भी विदेशी ताकतों को झुकने के लिए मजबूर किया। सिख गुरु परंपरा आध्यात्मिकता और बलिदान की परंपरा के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Image

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए पहली बार ‘वीर बाल दिवस’ मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने और हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज सेवा को समर्पित लंगर से जीएसटी टैक्स हटाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर साहिब और नानक साहिब में 120 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर बनाकर वहां भारतीय श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कड़े फैसले लेने की इच्छाशक्ति नहीं थी। पूर्व की सरकारों का समय उलझाने, भटकाने, लटकने में चला गया है। जनता की मांग पर उनका कोई ध्यान नहीं था। आज सत्ता को पाने के लिए विपक्ष को धुरविरोधी दलों के साथ गठबंधन करना पड़ रहा है। यह गठबंधन बनने से पहले बिखर रहे हैं। उन्होंने कहा विपक्षियों ने हमेशा हर वर्ग से वोटबैंक की राजनीति की है, लेकिन आज सरकार विकास की राजनीति होती है। वोट भी विकास पर मांगे जा रहे है।

400 पार का वातावरण, तीसरी बार बन रही मोदी सरकार : धामी

मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग के लिये बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। गोविन्द घाट से हेमकुंड साहिब तक 850 करोड़ की लागत से बनने वाले रोपवे शिलान्यास को विकास के 9 रत्नों में शामिल किया है। इस रोपवे के निर्माण के बाद हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही 19 किमी की पैदल चढ़ाई रोप-वे से महज 45 मिनट में पूरी हो सकेगी।

पिछले ढाई वर्ष में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में नहीं लिए गए थे। उत्तराखंड में सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया। साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटी। प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

400 पार का वातावरण, तीसरी बार बन रही मोदी सरकार : धामी

Next Post

नाई ने घर में घुसकर दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
Murder

नाई ने घर में घुसकर दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

यह भी पढ़ें

Bihar

बिहार का नया कीर्तिमान, 99 घंटे में बनाई 38 किमी सड़क

03/07/2022
Heavy Rain

यूपी में तूफानी बारिश ने ले ली 20 लोगों की जान, आज भी रेड अलर्ट

12/09/2023
Manav Sharma

…मैं गलत थी, TCS के रिक्रूट मैनेजर की पत्नी के नए वीडियो ने खोली पोल

02/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version